{"_id":"5aeb75294f1c1b360b8b81a7","slug":"41525380393-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची की मौत पर हंगामा
Updated Fri, 04 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मझोला के लोधीपुर में रहने वाली एक बच्ची की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सि सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया है।
लोधीपुर में रहने वाले जगदेव हलवाई हैं। पांच दिन पहले उनकी बेटी पायल (9) खेलते वक्त सीढ़ियों से गिर गई थी, जिससे वह चोटिल हो गई। उसका उपचार पहले दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर बच्ची को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर बृहस्पतिवार रात को बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बेटी की मौत की खबर सुन अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उनकी बच्ची केइलाज में लापरवाही बरती गई है। इसी को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। इस मामले की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष 100 नंबर पर दी गई। एसएसआई सिविल लाइन संजय धीर ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने देर रात तक थाने में तहरीर नहीं दी है।