फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   4.14 lakh saplings planted in the district; pledge taken for a 'Green Moradabad'.

Moradabad News: जिले में रोपे गए 4.14 लाख पौधे, ग्रीन मुरादाबाद का लिया संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
4.14 lakh saplings planted in the district; pledge taken for a 'Green Moradabad'.
मुरादाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया। अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में 4.14 लाख पौधे रोपे गए। इनमें वन विभाग ने 7,000 और अन्य विभागों ने 4.07 लाख पौधे लगाए। अभियान का शुभारंभ ठाकुरद्वारा ब्लॉक के आदमपुर गांव में किया गया। यहां प्रशासनिक अफसर ने पीपल, पाकड़ और बरगद के पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह चौहान, सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी आदि ने पौधे रोपे। इसके अलावा लाकड़ी फाजलपुर स्थित गोशाला में पौधे लगाए गए। वन विभाग ने चांदपुर और ताजपुर माफी क्षेत्रों में 7,000 पौधों का रोपण किया। वहीं ग्राम्य विकास विभाग ने 2.64 लाख, कृषि विभाग ने 66 हजार, उद्यान विभाग ने 44 हजार, पंचायती राज विभाग ने 18 हजार और नगर विकास विभाग ने 15 हजार पौधे लगाए। अभियान के दौरान पीपल, बरगद, पाकड़, आंवला, बेहड़ा, जामुन, शीशम, सागौन, गुलमोहर, अर्जुन और अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण और देखभाल पर भी जोर दिया। वहीं डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने अपने परिसर में पौधरोपण के साथ स्टेशनों पर बोतल क्रशर मशीनों का शुभारंभ किया। यात्री प्लास्टिक की बोतलों को नष्ट कर सकेंगे। भारत विकास परिषद की शिवाजी शाखा के सचिव डॉ. रोमिल सिंघल व टीम ने हरथला स्थित जूनियर हाई स्कूल में पक्षियों के लिए घोसले लगाए, दाना-पानी की व्यवस्था की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed