फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   41.84 percent appicant in forest guard exam

वनरक्षक की परीक्षा--41.84 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी वनरक्षक की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
41.84 percent appicant in forest guard  exam
मुरादाबाद। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक प्रतियोगी परीक्षा 41.84 फीसदी अभ्यर्थियों ने ही दी। 58 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।
विज्ञापन

परीक्षा का समय सुबह दस बजे से दोपहर 12:30 बजे था। मुरादाबाद में इस परीक्षा के लिए 28224 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 11809 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 16415 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था, जबकि सुबह साढ़े नौ बजे सभी केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे का कहना है कि सभी केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी थी। इसके अलावा 19 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed