{"_id":"57e1a1704f1c1b4f1da82e34","slug":"400-plots-auction-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलामी कल, 400 भूखंडों के लिए चार हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलामी कल, 400 भूखंडों के लिए चार हजार आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 21 Sep 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
MDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीए अपनी करीब चार सौ आवासीय संपत्तियां गुरुवार (22 सितंबर) को नीलाम करने जा रहा है। करीब 4000 लोगों ने इन संपत्तियों के लिए आवेदन किया है। इनमें सबसे ज्यादा क्रेज रामगंगा विहार में 230 मीटर के 56 लाख रुपये के मकान को लेकर है।
कांशीराम नगर और आजाद नगर की संपत्तियों को लेकर भी लोगों में उत्साह है। लेकिन नया मुरादाबाद के भूखंडों के लिए आवेदन कम ही मिले हैं। शहर के पॉश एरिया रामगंगा विहार में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के बराबर में स्थित 230 वर्ग मीटर के मकान के लिए 200 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं।
एमडीए ने इस मकान की कीमत महज 56 लाख रुपये रखी है। जबकि बाजार में इसकी कीमत ढाई से तीन करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है। इसी तरह आजाद नगर के भूखंडों को लेकर खासी मारामारी है। यहां मार्केट रेट एमडीए के रेट से करीब तीन गुना तक है। कांशीराम नगर के भूखंडों पर भी बंपर आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
लेकिन नया मुरादाबाद को लेक सुस्ती है। दरअसल नया मुरादाबाद के भूखंडों को ओपन लाटरी से भी ग्राहक नहीं मिले थे ऐसे में नीलामी से इनके बिकने की गुंजाइश कम ही नजर आ रही है।
पाकबड़ा थाने की ठीक बगल में नेशनल हाईवे किनारे स्थित 3200 वर्ग मीटर के भूखंड को भी प्राधिकरण पंद्रह दिन पहले बमुश्किल 21000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर पर बेच सका है। रीसेल में यहां प्लाट एमडीए के रेट से भी कम दर पर उपलब्ध हैं।
शायद यही वजह है कि नया मुरादाबाद को लेकर लोगों में उत्साह नहीं है। रामगंगा विहार, आजाद नगर, कांशीराम नगर में आवेदकों की बड़ी संख्या को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया दो से तीन दिन तक चलने की उम्मीद है। नीलामी के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।