फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   400 kV power horrific fire electrical breakdown Mandal

400 केवी बिजलीघर में भीषण आग, मंडल की बिजली ठप

Sat, 06 Aug 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
400 kV power horrific fire electrical breakdown Mandal
हादसा - फोटो : demo
मझोला स्थित 400 केवी ट्रांसमिशन बिजली घर में शुक्रवार रात करीब साढे़े ग्यारह बजे भीषण आग लग गई। तेज धमाके के साथ 200 केवी का ट्रांसफार्मर धू - धूकर जलने लगा। ट्रांसमिशन बिजलीघर में लगी भीषण आग की वजह से मुरादाबाद के साथ ही रामपुर, अमरोहा, संभल और काशीुपर की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है।
विज्ञापन


देर रात दो बजे तक फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए जूझ रही थीं।

मझोला स्थित 400 केवी के बिजलीघर से मुरादाबाद के साथ ही अमरोहा, संभल, रामपुर और काशीपुर को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बिजलीघर में रखे 200 केवी के ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। बिजलीघर में लगी भीषण आग से यहां मौजूद स्टाफ में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को कॉल किया गया। भीषण आग से बिजली विभाग के अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए। आग बिजलीघर में लगी दूसरे ट्रांसफार्मर को भी चपेट में ले सकती थी। लिहाजा आग को तुरंत काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग की वजह से मुरादाबाद जिले के साथ ही रामपुर,काशीपुर, अमरोहा और संभल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। एसडीओ ट्रांसमिशन आरके चौधरी ने बताया कि अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। आग बुझने के बाद ही नुकसान का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed