फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   40 more stone pelters identified in moradabad incident

मुरादाबादः नवाबपुरा के 40 और पत्थरबाजों के चेहरे बेनकाब, मास्टरमाइंड मिलते ही लगेगा एनएसए 

Fri, 17 Apr 2020 03:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Apr 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
40 more stone pelters identified in moradabad incident
पत्थरबाजी के बाद... - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमित पीतल कारोबारी की मौत के बाद उसके परिजनों एवं संपर्क के अन्य लोगों को क्वारंटीन करने के लिए पहुंची पुलिस व मेडिकल टीम पर पत्थरबाजी करने वाले 40 और चेहरे बेनकाब हो चुके हैं। इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पब्लिक द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो और वीडियो से पुलिस इनकी शिनाख्त कर ली है। इनकी तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे भी मारे हैं। लेकिन यह सभी घर छोड़कर फरार हैं। उधर मास्टर माइंड के बारे में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

विज्ञापन


नवाबपुरा में हाजी मस्जिद के पास जहां मेडिकल और पुलिस टीम पर पथराव हुआ था उस पूरे इलाके के घरों में सिर्फ महिलाएं ही मौजूद हैं। पुलिस कार्रवाई के खौफ से नवाबपुरा क्षेत्र के ज्यादातर पुरुष जंगल के रास्ते पैदल ही गांव देहात में जा छुपे हैं। इस बीच डीएम और एसएसपी ने कहा है कि मास्टरमाइंड को दबोचने के बाद इन सभी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल टीम पर पथराव करने वाले हर एक हमलावर को एनएसए की कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


लेकिन फिलहाल घटना के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी का इंतजार है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि बुधवार को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार किए गए सभी 17 आरोपी गुरुवार को जेल भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही 40 अन्य हमलावरों की भी शिनाख्त कर ली गई है। उनमें कई महिलाएं भी हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को बड़े पैमाने पर वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ मिले हैं जिनसे पत्थरबाजों के चेहरे पूरी तरह साफ हो गए हैं। घटना के मास्टरमाइंड के बारे में भी पुलिस को काफी हद तक अहम सुराग मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में शामिल बाकी हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। उधर पुलिस की शक्ति बढ़ने के बाद नवाबपुरा क्षेत्र में घरों पर सिर्फ महिलाएं, बच्चे और कुछ बुजुर्ग ही रह गए हैं। क्षेत्र में रहने वाले ज्यादातर युवा घरों से गायब हैं। पुलिस का अनुमान है कि गलियों से होते हुए यह लोग रामगंगा पार करके पैदल ही जंगल के रास्ते कहीं गांव देहातों में जा कर छुपे हैं।सभी हमलावरों के खिलाफ एनएसए का प्रस्ताव तैयार करके भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed