{"_id":"6aea4b82205b24b63e0088cf","slug":"40-applicants-seek-licenses-for-firecracker-sales-during-diwali-bilari-news-c-277-1-smbd1007-116216-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिवाली पर पटाखा बिक्री के लाइसेंस को 40 ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिवाली पर पटाखा बिक्री के लाइसेंस को 40 ने किए आवेदन
Wed, 04 Nov 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
कांठ। दिवाली के त्योहार पर पटाखा की बिक्री के लिए इस बार भी नगर में चेतरामपुर मार्ग स्थित दशहरा मेला ग्राउंड को चिह्नित किया गया है। यहीं पर ही पटाखा की बिक्री के लिए दुकानें लगवाई जाएंगी।
कांठ में हर वर्ष दिवाली पर पटाखों की भारी बिक्री होती है। अकेले कांठ नगर में 30 से अधिक और पूरे तहसील क्षेत्र में 50 से ऊपर पटाखों की दुकानें लगाई जाती हैं। दुकानों पर जहां सुरक्षा के इंतजाम किए जाते हैं तो वहीं अन्य व्यवस्थाएं भी रहती हैं। अबकी बार भी दिवाली पर पटाखा की बिक्री के लिए दुकानदारों ने तैयारी पूरी कर ली है। इसकी बिक्री के लिए लाइसेंस और अनुमति लेने को मंगलवार दोपहर तक करीब 40 दुकानदारों ने एसडीएम ऑफिस में आवेदन कर दिया था। इनके संबंध में प्रशासन द्वारा भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसडीएम मयंक कुंडू ने बताया कि इस बार भी पटाखा की दुकानों को लगवाने के लिए कांठ नगर में चेतरामपुर मार्ग स्थित दशहरा मेला ग्राउंड को चिह्नित किया गया है। सभी दुकानों को वहीं पर भी लगवाया जाएगा। बिना लाइसेंस और अनुमति के किसी भी दशा में पटाखों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की है कि दिवाली पर वह अधिक तेज आवाज और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का इस्तेमाल न करें।