फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   3D design face masks being made in Amroha kids lovre it

कोरोना की ढाल पर चढ़ा फैशन और कारोबार का रंग, बच्चों को लुभा रहा अपनी फोटो वाला मास्क

Tue, 07 Jul 2020 12:45 AM IST
Vikas Kumar मोहम्मद सलाम खान, अमर उजाला, अमरोहा
मोहम्मद सलाम खान, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
3D design face masks being made in Amroha kids lovre it
डिजाइनर फेस मास्क - फोटो : amar ujala

कोरोना काल में आपदा अब अवसर में बदलने लगी है। कोरोना की ढाल पर कारोबारी रंग चढ़ने लगा है। सेहत के साथ मास्क फैशनेबुल और प्रचार का जरिया बनने लगा है। यही वजह है कि शहर में थ्री डी, डिजाइनर और फैब्रिक मास्क तैयार होने लगे हैं। इसमें खुद की फोटो लगी और कार्टून वाले मास्क बच्चों में खासा पसंद किया जा रहा है। अभिभावक भी बच्चों के लिए फोटो वाली मास्क बनवा रहे हैं। वहीं प्रचार प्रसार के लिए राजनीतिक दल भी इन मास्कों का इस्तेमाल करने लगे हैं।

विज्ञापन


भले ही देश में लॉकडाउन खत्म हो गया हो, लेकिन कोरोना काल जारी है। पहले की तुलना में अब अधिक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने लगे हैं। वहीं पॉजिटिव मरीजों की मौत की संख्या भी बढ़ने लगी है। इन सबके बीच कोरोना की जंग में योद्धा और लोगों की ढाल बने मास्क पर कारोबारी रंग चढ़ने लगा है। अब बाजार में फैशनेबुल मास्क आने लगे हैं। शहर में थ्री डी, डिजाइनर और फैशनेबुल मास्क तैयार हो रहे हैं। जो काफी पसंद किए जा रहे हैं। बच्चे भी खुद की फोटो और अपने मनपसंद कार्टून वाले फैब्रिक मास्क पसंद कर रहे हैं। इन फैशनेबुल मास्कों को लगाने से बच्चे गुरेज भी नहीं करते हैं। वहीं बड़े लोग भी इन वाशेबल मास्कों को पसंद कर रहे हैं।  
विज्ञापन


60 से 110 रुपये में तैयार हो रहे मास्क
फैब्रिक, डिजाइनदार और थ्री डी मास्क लोगों में पसंद किए जा रहे है। ये मास्क साठ से सौ रुपये में तैयार हो रहे हैं। इन मास्कों के कपड़े फैब्रिक होते हैं। जिन पर फैब्रिक प्रिंटर से प्रिंट किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता और कंपनियां भी पीछे नहीं

3D design face masks being made in Amroha kids lovre it
डिजाइनर फेस मास्क - फोटो : amar ujala

सेहत के साथ फैशनेबुल और प्रचार का जरिया बने इन मास्कों के इस्तेमाल में नेता और कंपनियां भी पीछे नहीं है। पार्टी और खुद के प्रचार के लिए भाजपा और सपा के कुछ नेताओं ने फैब्रिक मास्क तैयार कराए हैं। वहीं कुछ प्राइवेट कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए फैब्रिक मास्क तैयार कराएं हैं, जिनपर कंपनी का नाम और लोगो प्रिंट हैं।

अजय ने आपदा को अवसर में बदला
शहर के शर्मा फोटो स्टूडियो के संचालक अजय शर्मा ने आपदा को अवसर में बदला है। अजय शर्मा बताते हैं कि हमारे यहां पहले से गिफ्ट आइटम, टीशर्ट पर फोटो, कार्टून, डिजाइन प्रिंट होते हैं। मास्क को दिलचस्प, फैशनेबुल बनाने के लिए फोटो प्रिंट किया जा रहा है। बच्चे इसे अधिक पसंद कर रहे हैं। मुरादाबाद से भी काम आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed