फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   38 dengue patients found in Moradabad

Moradabad News: मुरादाबाद में मिले डेंगू के 38 मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
38 dengue patients found in Moradabad
मुरादाबाद। जनपद में शुक्रवार को डेंगू एलाइजा के 38 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। अब तक जनपद में 504 मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। नोडल अधिकारी का कहना है कि इनमें से 13 मरीज अन्य जनपदों से हैं।
विज्ञापन

जनपद में प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डिलारी के गांव ढकिया में 51 मरीज, ठाकुरद्वारा के गांव शरीफनगर, सुरजन नगर के कुल 135 मरीज, मूंढांपांडे के गांव बीनावाला, मेघा नगला, नाजरपुर भारत में कुल 153 मरीज, भोजपुर के गांव जुम्मा वाली मिलक में 36 मरीज, कुंदरकी के 292 मरीज, ताजपुर में 22 मरीज, मुरादाबाद शहर में रहमत नगर, किसरौल में 127 मरीज देखे गए। सभी मलेरिया, डेंगू आशंकित मरीजों की सैंपलिंग करवाई गई।
विज्ञापन

इसमें कोई भी मरीज पॉजीटिव नहीं पाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में सबसे ज्यादा डेंगू पॉजिटिव कटघर, सिविल लाइंस, पीतल बस्ती से मिल रहे हैं। कुंदरकी से पॉजीटिव रिपोर्ट नहीं, बल्कि डेथ के मामले आ रहे हैं। इसकी वजह वहां जागरूकता की कमी है। सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू ग्रस्त रोगियों के समुचित उपचार की व्यवस्था है। उनका मच्छरदानी युक्त बैड पर ही उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में डेंगू एलाइजा की जांच नि:शुल्क है। प्रत्येक एनएस-1 रोगी की एलाइजा विधि से पुष्टि की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को डेंगू व मलेरिया के लक्षण प्रतीत होते हैं, अन्य किसी सहायता की आवश्यकता होती है तो वह कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0591-2411224 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article