{"_id":"663abb39eccf90e2c60981d4","slug":"38-boxes-of-banned-water-seized-from-ganga-sutlej-express-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-396196-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गंगा सतलुज एक्सप्रेस से प्रतिबंधित पानी की 38 पेटी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गंगा सतलुज एक्सप्रेस से प्रतिबंधित पानी की 38 पेटी जब्त
विज्ञापन
मुरादाबाद।
फिरोजपुर से धनबाद जा रही (13308) गंगा-सतलुज एक्सप्रेस से प्रतिबंधित पानी की 38 पेटी जब्त की गई है। ट्रेन मंगलवार दोपहर 12:25 बजे मुरादाबाद पहुंची थी। यहां रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेन में चेकिंग की। पेंट्रीकार से निजी कंपनी के पानी की 38 पेटियां बरामद हुईं।
पानी की मात्रा 456 लीटर बताई जा रही है। आरपीएफ ने पेंट्रीकार के मैनेजर विनोद यादव के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 144 व 153 में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पानी की सैंपलिंग भी कराई गई है। तीन से चार दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। ज्ञात हो कि रेलवे परिसर व ट्रेनों के अंदर सिर्फ रेल नीर की बिक्री के आदेश हैं। इसके अलावा अन्य कंपनियों व लोकल ब्रांड पानी को रेलवे अनुमति नहीं देता है। पिछले वर्ष भी मुरादाबाद में टीम ने एक ट्रेन से भारी मात्रा में लोकल ब्रांड पानी की पेटियां जब्त कर सैंपलिंग कराई थी। पानी के सैंपल फेल हो गए थे, इसके बाद कड़ी धाराओं में पेंट्रीकार मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मंगलवार को चेकिंग में सीआईटी स्टेशन विजयंत शर्मा, एसके सिन्हा, अतुल कुमार, सीएमआई जेके ठाकुर, स्टेशन मास्टर महेंद्र कुमार, आरपीएफ के एसआई ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।