फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   378 health workers part of second dry run

दूसरे पूर्वाभ्यास में शामिल होंगे 378 स्वास्थ्य कर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
378 health workers part of second dry run
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण के दूसरे पूर्वाभ्यास में 378 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर सेशन के लिए अतिरिक्त वेक्सीनेटर की व्यवस्था की गई है। जिले के सभी 27 केंद्रों पर टीकाकरण के 27 सेशन होने हैं। स्वास्थ्य विभाग ड्राई रन की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

पांच जनवरी को जिले के छह केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया था। इस दौरान पोर्टल की कुछ कमियां सामने आईं थीं। जिले में ड्राई रन के लिए हेल्थ केयर वर्करों की सूची में गड़बड़ी मिली। आधार कार्ड के पते के आधार पर केंद्रों को सूची भेजी गई थी। 11 जनवरी को जिले में फिर से टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस बार जिले के सभी 27 केंद्रों पर टीकाकरण का रिहर्सल किया जाएगा। इसके लिए 378 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 27 केंद्रों पर कुल 63 सेशन होंगे। हर सेशन के लिए अतिरिक्त वेक्सीनेटर की ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक कुमार ने बताया कि पूर्वाभ्यास की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed