{"_id":"5e849e3d8ebc3e76951fcfa5","slug":"36-people-involved-in-nizammuddin-markaj-found-in-mooradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में छुपे बैठे थे दिल्ली मरकज से लौटे 36 लोग, पुलिस ने छापा मारकर घरों से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में छुपे बैठे थे दिल्ली मरकज से लौटे 36 लोग, पुलिस ने छापा मारकर घरों से निकाला
Wed, 01 Apr 2020 07:44 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 01 Apr 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
निजामुद्दीन मरकज
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मरकज में शामिल होने वाले अलग-अलग शहरों के 36 लोग मुरादाबाद के असलतपुरा क्षेत्र में छुपे हुए मिले हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इनमें से कुछ लोग कुछ मदरसों में थे जबकि बाकी ने कुछ घरों पर पनाह ले रखी थी।
विज्ञापन
एक गोपनीय सूचना के बाद देर शाम भारी पुलिस फोर्स के साथ इलाके की छानबीन की गई तो मरकज में शामिल होने वाले 36 लोग बरामद कर लिए गए हैं। इन सभी को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मरकज में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मेडिकल टीमों के साथ अभी तक इलाके की सर्च में लगी हुई हैं। जिन लोगों को बरामद किया गया है उनसे भी उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि अभी तक 30 से अधिक लोग आइसोलेशन सेंटर लाए गए हैं। यह सभी दिल्ली मरकज में शामिल हुए थे। इसके अलावा यह संख्या और भी बढ़ सकती है। अभी ऑपरेशन जारी है।