फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   336 bottles of liquor booked in parcel to be sent by train, three arrested

Moradabad News: ट्रेन से भेजने के लिए पार्सल में बुक कराई 336 बोतल शराब, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
336 bottles of liquor booked in parcel to be sent by train, three arrested
मुरादाबाद। ट्रेन से पार्सल के जरिये बिहार भेजने के लिए तीन लोगों ने 336 बोतल शराब की बुकिंग करा दी। तौल व जांच के दौरान कर्मचारियों को संदेह हुआ तो सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कई पेटियों में पार्सल की तरह शराब को पैक कर रखा था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हरियाणा मार्का शराब की 60 बोतलें पिठ्ठू बैग में भरकर तीनों ट्रेन से मुरादाबाद ले आए। बाकी की बोतलें पेटियों में पैक कर पिकअप के जरिये सड़क मार्ग से मुरादाबाद मंगा लीं। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर इनकी बुकिंग जनसेवा एक्सप्रेस के लगेज यान में कराई जा रही थी। इसी बीच जीआरपी ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपी राहुल सेठी सोनीपत हरियाणा, रविंद्र कुमार उर्फ राजा कैलाश नगर गोशाला फाटक गाजियाबाद, संतोष कुमार उर्फ शिवशंकर चरन सिंह काॅलोनी गाजियाबाद का निवासी है। तीनों के कब्जे से बरामद शराब की कीमत लगभग दो लाख 35 हजार रुपये है। जीआरपी इंसपेक्टर रविंद्र कुमार वशिष्ठ बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। त्योहार के मौके पर हरियाणा से सस्ती शराब लाकर आरोपी बिहार में महंगे दामों पर बेचना चाहते थे। जीआरपी ने कई ट्रेनों में व स्टेशन परिसर पर यात्रियों के सामान की तलाशी ली है। आरपीएफ ने भी डॉग स्क्वाड के साथ चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed