फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   33 poles were broken due to the storm, electricity supply was disrupted.

Moradabad News: आंधी से 33 पोल टूटे, बिजली आपूर्ति रही बाधित

Wed, 13 May 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 13 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
33 poles were broken due to the storm, electricity supply was disrupted.
बिलारी। मंगलवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। हजरतनगर गढ़ी और स्योंडारा उपकेंद्रों के तहत कुल 33 विद्युत पोल टूट गए।विद्युत उपकेंद्र हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में 21 और स्योंडारा क्षेत्र में 12 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए। पोल और तार टूटने से देहात इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद तक बिजली गुल रही। सहसपुर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ राममनोहर यादव ने बताया कि एलटी लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा है। देवीपुरा नगला, सनाई रोजा और नगलिया जट के प्रधानों ने भी अपने गांवों में बिजली लाइनों के टूटने की जानकारी दी। एसडीओ ने दावा किया कि मंगलवार शाम तक सभी लाइनों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। आंधी के कारण बिलारी सिरसी सड़क पर पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे यातायात करीब दो घंटे बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed