{"_id":"64294150da9f0c4f8d0d52d5","slug":"33-outgoing-councilors-will-be-able-to-contest-elections-this-time-also-22-councilors-will-not-get-a-chance-2023-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: 33 निवर्तमान पार्षद इस बार भी अपने वार्ड से ठोक सकेंगे ताल, 22 नहीं लड़ सकेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: 33 निवर्तमान पार्षद इस बार भी अपने वार्ड से ठोक सकेंगे ताल, 22 नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
Sun, 02 Apr 2023 02:18 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:18 PM IST
सार
बृहस्पतिवार निकाय चुनाव को लेकर जारी आरक्षण सूची के बाद से ही नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दिसंबर 2022 में जारी हुई आरक्षण सूची में मुरादाबाद नगर निगम के मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया था।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निकाय चुनाव को लेकर जारी हुई आरक्षण सूची के बाद 22 निवर्तमान पार्षदों के मंसूबों पर वार्ड के बदले आरक्षण के कारण जहां पानी फिर गया है वहीं मेयर समेत 10 निवर्तमान पार्षद ऐसे हैं जिनका आरक्षण नहीं बदला है। इन निवर्तमान पार्षदों समेत 33 निवर्तमान पार्षद ऐसे जो इस निकाय चुनाव में भी अपने वार्ड से ताल ठोक सकेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार निकाय चुनाव को लेकर जारी आरक्षण सूची के बाद से ही नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दिसंबर 2022 में जारी हुई आरक्षण सूची में मुरादाबाद नगर निगम के मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया था। जिसके बाद से निवर्तमान मेयर ने अपनी पुत्रवधू की दावेदारी कराई थी। जबकि वर्ष 2017 में मेयर का पद अनारक्षित था। अब बृहस्पतिवार को जारी आरक्षण सूची में मेयर का पद पुन: अनारक्षित कर दिया गया है। इससे निवर्तमान मेयर अब अपनी दावेदारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
वार्ड-दो, पांच, सात, आठ, व 13 समेत करीब 22 वार्ड ऐसे हैं जिनका आरक्षण बदल जाने से निवर्तमान पार्षद अब अपने वार्डों से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इनमें से कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां महिला के लिए सीट आरक्षित कर दी गई है। निवर्तमान कुछ पार्षद उन पर अपनी पत्नी, पुत्री अथवा परिवार के किसी अन्य सदस्य को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। जबकि 33 ऐसे वार्ड हैं जहां निवर्तमान पार्षद अपने वार्ड से चुनाव लड़ सकेंगे। इसमें दस वार्ड ऐसे हैं जो वर्ष 2017 में भी अनारक्षित थे और अब 2023 में भी अनारक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन
इन वार्डों में आरक्षण के चलते चुनाव नहीं लड़ सकेंगे निवर्तमान पार्षद
नाम वार्ड निवर्तमान पार्षद 2017 का आरक्षण 2023 का आरक्षण
वार्ड-2 शिवराज सिंह पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति महिला
वार्ड-5 सुदेश अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग
वार्ड-6 विनय कुमार अनारक्षित अनुसूचित जाति महिला
वार्ड-7 अजय दिवाकर अनुसूचित जाति महिला
वार्ड-8 प्रिया सिंह अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग
वार्ड-10 पप्पी पिछड़ा वर्ग महिला अनुसूचित जाति महिला
वार्ड-11 जहीर पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति
वार्ड-12 महिमा भारद्वाज महिला अनुसूचित जाति
वार्ड-13 संजय सक्सेना अनारक्षित अनुसूचित जाति
वार्ड-14 चंद्रशेखर अनारक्षित अनुसूचित जाति
वार्ड-15 माया देवी महिला पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-18 पुष्पा चौहान महिला पिछड़ा वर्ग
वार्ड-23 अशोक कुमार अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-26 प्रभात सक्सेना अनारक्षित महिला
वार्ड-27 नशीम पाशा अनारक्षित महिला
वार्ड-39 वीरेंद्र रस्तोगी अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-42 दिनकर अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
वार्ड- 55 प्रेम कुमार अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-61 अनवर अली अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
वार्ड- 63 सलीम वारसी अनारक्षित महिला
वार्ड-69 सद्दाम अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-70 मो. इदरीश पिछड़ा वर्ग महिला
बदले आरक्षण का इन पर नहीं पड़ेगा प्रभाव
वार्ड नाम निवर्तमान पार्षद 2017 का आरक्षण 2023 का आरक्षणवार्ड-1 प्रियंका अनुसूचित जाति महिला महिला
वार्ड-3 द्रोपा देवी अनुसूचित जाति महिला महिला
वार्ड-4 रजनी अनुसूचित जाति महिला महिला
वार्ड-9 हीरा भारती अनुसूचित जाति अनारक्षित
वार्ड-16 प्रदीप कुमार शर्मा प्रभाकर अनारक्षित अनारक्षित
वार्ड-20 सावित्री महिला अनारक्षित
वार्ड-21 पूनम महिला अनारक्षित
वार्ड-25 शबनम महिला अनारक्षित
वार्ड-28 राजेश गुप्ता अनारक्षित अनारक्षित
वार्ड-31 रुचि चौैधरी पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-32 पंकय यादव पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
वार्ड-34 अर्चना महिला अनारक्षित
वार्ड-36 कल्पना शर्मा महिला अनारक्षित
वार्ड-40 नाजमा पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
वार्ड-41 इसमत पिछड़ा वर्ग महिला अनारक्षित
वार्ड-44 रानी सैनी अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
वार्ड-45 विद्यासरन अनारक्षित अनारक्षित
वार्ड-46 अहमद हुसैन अनारक्षित अनारक्षित
वार्ड-47 गौरव श्रीवास्तव अनारक्षित अनारक्षित
वार्ड-48 कुलदीप अनारक्षित अनारक्षित
वार्ड-49 शाहीन परवीन पिछड़ा वर्ग महिला अनारक्षित
वार्ड-50 शकील अहमद पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
वार्ड-51 हसीन जहां पिछड़ा वर्ग महिला महिला
वार्ड-52 शबाहत अंजुम पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-53 भावना शर्मा महिला अनारक्षित
वार्ड-54 अनुभव मेहरोत्रा अनारक्षित अनारक्षित
वार्ड-56 शमशेर अली अनारक्षित अनारक्षित
वार्ड-57 शीरीगुल अनारक्षित अनारक्षित
वार्ड-60 देश रतन कत्याल अनारक्षित अनारक्षित
वार्ड-65 कमर सलीम अनारक्षित अनारक्षित
वार्ड-66 जीनत महिला अनारक्षित
वार्ड-67 फरजाना महिला अनारक्षित
वार्ड-68 मोहम्मद नदीम पिछड़ा वर्ग अनारक्षित