फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   316 infected including 41 prisoners of jail found, 452 discharged

जेल के 41 बंदियों समेत 316 संक्रमित मिले, 452 डिस्चार्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
316 infected including 41 prisoners of jail found, 452 discharged
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमति मरीजों का मिलना जारी है। जेल के 41 बंदियों समेत 316 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस अकादमी में भी पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं स्वस्थ होने पर 452 मरीजों की क्वारंटीन की अवधि पूरी हो गई। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 3357 हो गई है।
विज्ञापन

इस लहर में शुक्रवार को जिले में सर्वाधिक 633 संक्रमित मरीज मिले थे। इसकी तुलना में पिछले दो दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। शनिवार को जिले में 297 पॉजिटिव केस मिले थे। वहीं रविवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 316 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें सर्वाधिक 41 मरीज जेल में मिले हैं। वहीं पुलिस अकादमी में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा गौर ग्रेसियस, लाइनपार, कटघर, दीनदयाल नगर में एक ही परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को 452 संक्रमितों ने अपनी क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली। सभी स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed