फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आचार संहिता लगते ही हरकत में आया सिस्टम

आचार संहिता लगते ही हरकत में आया सिस्टम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही हरकत में आया सिस्टम
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों का एलान करते ही सरकारी अमला हरकत में आ गया है। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस का कांफ्रेंस शुरू होते ही यहां टीमों ने सड़कों के किनारे लगे नेताओं के होर्डिंग बैनर उतारना शुरू कर दिया। शाम को डीएम ने प्र्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की सीमा में अने वाली मुरादाबाद लोकसभा की चार विधानसभाओं और संभल लोकसभा की दो विधानसभाओं में 2398 मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 23 अप्रैल को ईवीएम- वीवी पैट से मतदान होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए हरेक विधानसभा में तीन और पूरे जिले में 18 फ्लाइंग टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा सभी छह विधानसभाओं में से प्रत्येक में तीन- तीन स्टेटिक टीमें भी तैनात की गई हैं। हरेक विधानसभा में दो - दो वीडियो सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा नेताओं की रैलियाें और जनसभाओं की निगरानी करने के लिए हरेक विधानसभा क्षेत्र में एक - एक वीडियो व्यूअर टीम गठित की गई है। यह टीम अपने - अपने क्षेत्र में होने वाली नेताओं की रैलियों के वीडियो देखकर यह तय करेगी कि किसी नेता के भाषण से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हुआ हो। डीएम ने बताया कि चुनाव कराने के लिए पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवी पैट हैं। कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अगले चरण का प्रशिक्षण शुरू होगा। मतदाताओं को भी मॉक पोल के जरिए इसका प्रशिक्षण दिया गया है। डीएम ने बताया कि पूरे जिले को चुनाव के मद्देनजर 184 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसे अभी जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों पर रैंप, पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था होनी है। इसमें से 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जहां कोई कमी होगी उसे एक सप्ताह के अंदर दूर कर लिया जाएगा। चुनाव कराने के लिए 9600 कर्मचारियों की जरूरत होगी, यह संख्या जिले से पूरी हो जाएगी। 1040 वाहनों की जरूरत होगी। सरकारी वाहनों के अलावा पब्लिक वाहनों का अधिग्रहण चुनाव के लिए किया जाएगा। डीएम ने बताया कि 342 पोलिंग स्टेशन को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है। यहां सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन



निर्वाचन व्यय के लिए बनी कमेटी
मुरादाबाद।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए मुख्य कोषाधिकारी के नेतृत्व में एक निगरानी कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी प्रत्याशियों के व्यय पर पूरी नजर रखेगी। इसके अलावा मीडिया के माध्यम से होने वाले प्रचार के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानीटरिंग कमेटी का भी गठन किया गया है। सोशल मीडिया के जरिए प्रचार करने से पूर्व प्रत्याशियों को सामग्री की जांच कमेटी से करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुल मतदाता 2260096
महिला मतदाता 974102
पुरुष मतदाता 1285994
नए मतदाता (महिला) 60000
नए मतदाता (पुरुष) 47000
कुल मतदेय स्थल 2398
सेक्टर 184
चुनाव के लिए कर्मचारी 9600
चुनाव के लिए वाहन 1040
फ्लाइंग टीम 18
स्टेटिक टीम 18
वीडियो सर्विलांस टीम 12
जनसभा वीडियो व्यूअर टीम 06




स्क्रीनिंग कमेटी जमा कराएगी लाइसेंस
मुरादाबाद।
जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम राकेेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 19135 लोगों के पास कुल 20927 शस्त्र लाइसेंस हैं। चुनाव के मद्देनजर इन्हें जमा कराने के लिए जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी यह देखेगी कि किसे वास्तव में चुनाव के दौरान भी लाइसेंस की नितांत आवश्यकता है। इसके अलावा अन्य सभी लाइसेंस धारकों से शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जाएंगे।


1.5 लाख ने लिया मॉक पोल में हिस्सा
मुरादाबाद।
डीएम ने बताया कि ईवीएम और वीवी पैट के प्रशिक्षण के लिए जिले के 1210 राजस्व गांवों में से 800 गांवाें में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को ईवीएम और वीवी पैट से वोटिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। जिले के 1.5 लाख लोगों ने मॉक पोल में हिस्सा लिया है।



पूरे जिले में चली चुनाव पाठशाला
मुरादाबाद।
डीएम ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया है। ताकि सभी लोग चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।



टोल फ्री नंबर पर कराएं शिकायत
मुरादाबाद।
डीएम ने बताया कि यदि कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो तो कोई भी व्यक्ति चुनाव आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा एनजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं। सी विजिल एप के माध्यम से भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed