{"_id":"5c632a7dbdec2273ad00c2e5","slug":"31550002813-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्बिएंते से मिला निर्यातकों को शानदार कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्बिएंते से मिला निर्यातकों को शानदार कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पिछले कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए इस बार निर्यातकों को जर्मनी के फ्रैंकफुर्ट में आठ से 12 फरवरी के बीच हुए एम्बिएंते फेयर से अच्छा कारोबार मिला है। निर्यातकों का कहना है कि फेयर में पहले दो दिन की सुस्ती के बाद के तीन दिनों में अच्छी कारोबारी पूछताछ हुई है। कुछ विदेशी खरीददारों ने आर्डर भी बुक कराए हैं। निर्यातकों को उम्मीद है कि बाकी पूछताछ भी कारोबार में तब्दील हो सकती हैं। एम्बिएंते से अच्छा कारोबार मिलने के बाद निर्यातकों को अब 18 फरवरी से शुरू होने जा रहे दिल्ली आईएचजीएफ स्प्रिंग फेयर से भी अच्छी उम्मीदें हैं।
जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट फेयर इस बार भारतीय निर्यातकों के लिए खास था। एम्बिएंते फेयर में भारत पहली बार साझीदार देश बना था। इसलिए फेयर में खास तौर पर इंडियन पवेलियन बनाया गया था। देश के 500 से ज्यादा निर्यातकों ने इसमें हिस्सा लिया। जिसमें मुरादाबाद के 150 निर्यातक भी शामिल थे। मुरादाबाद के पीतल और कांच से बने उत्पादों को फेयर में विदेशी ग्राहकों ने खूब पसंद किया। मंगलवार को फेयर आखिरी दिन था। फेयर में मौजूद निर्यातकों का कहना था कि उन्हें इस बार फेयर से अच्छा कारोबार मिलने की उम्मीद है। कारोबारी पूछताछ के जल्द आर्डर में तब्दील होने की उम्मीद निर्यातक लगा रहे हैं।
18 फरवरी से दिल्ली आईएचजीएफ स्प्रिंग फेयर भी शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर निर्यातकों ने सैंपल को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आईएचजीएफ स्प्रिंग फेयर को दुनिया का सबसे बड़ा हस्तशिल्प माना जाता है। इसमें हर साल 100 से ज्यादा देशों के करीब 3000 विदेशी थोक खरीददार आते हैं। एम्बिएंते अच्छा जाने के बाद निर्यातकों को उम्मीद है कि स्प्रिंग से भी उन्हें अच्छा कारोबार मिलेगा।