{"_id":"5c574a50bdec227cde52eac2","slug":"31549224528-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में झांकियों ने मोहा मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति द्वारा आयोजित होने वाली श्री भक्तमाल कथा महोत्सव के लिए रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ पानदरीबा से हुआ। बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु खूब झूमे। महिलाएं भी सिर पर कलश रखे हुए भजन-कीर्तन करते चल रही थीं।
शोभा यात्रा में सबसे आगे भक्तमाल कथा की झांकी थी। इसके बाद यज्ञ करते हुए झांकी, राधाकृष्ण, काली मां की झांकी, नारद संवाद, लक्ष्मी उपासना, भगवान विष्णु का विराट रूप, हनुमान जी की झांकी, भागवत लेकर चलते यजमान थे। झांकी का मुख्य आकर्षण मां पीताम्बरा का डोला रहा। विभिन्न स्थानों पर शहरवासियों ने शोभायात्रा का फूलों की बारिश कर स्वागत किया। भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यात्रा पीलीकोठी स्थित कथा स्थल पर पहुंची। इस दौरान महेश बंसल, मधु बंसल, नरेश सक्सेना, राजीव अग्रवाल, केके गुप्ता, हरिगोपाल शर्मा, विकास ममगई आदि मौजूद रहे।