{"_id":"5c098a71bdec2241b302792f","slug":"31544129137-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरियां चटकने से रुकी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरियां चटकने से रुकी ट्रेनों की रफ्तार
Updated Fri, 07 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कड़ाके की ठंड के साथ ट्रेनों की रफ्तार थमने और पटरियों के चटकने और ब्रेक जाम की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। गुरुवार को मुरादाबाद मंडल में कई जगहों पर पटरियां चटकने और ब्रेक जाम से करीब एक दर्जन ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
दलपतपुर कटघर के पास सुबह 10.0 बजे टूटी अप लाइन से हिमगिरी एक्सप्रेस गुजर गई। 10.35 बजे ट्रैक सुचारु हो सका। इससे अकालतख्त एक्सप्रेस, जन नायक एक्सप्रेस और दो मालगाड़ियों का संचालन बाधित हुआ। दलपतपुर मूंढापांडे के बीच सुबह 8.55 बजे लाइन में दरार आ गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर तकनीकी टीम ने पहुंचकर ट्रैक सही किया और सुबह 9.20 बजे से ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया। रामपुर के पास दोपहर 12.20 बजे ट्रैक में फ्रेक्चर मिला। 12.45 बजे धीमी गति से ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया। मलिहाबाद काकोरी के पास सुबह 7.50 बजे रेलवे के चटके ट्रैक से मालगाड़ी गुजर गई। चालक को झटका महसूस होने पर उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक सही किया। इससे त्रिवेणी एक्सप्रेस रास्ते में रोकी गई और आधे घंटे बाद ट्रैक को सुचारु किया गया।
हरदोई के पास गुरुवार सुबह 6.45 बजे मालगाड़ी का ब्रेक जाम हो गया। इससे मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी हो गई। सुबह 8.15 बजे ब्रेक ठीक होने पर उसका संचालन हुआ। ट्रैक पर ट्रेन खड़ी होने से दून एक्सप्रेस, डबल डेकर, हरिद्वार एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, जलियावाला बाग एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कानपुर एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस समेत पांच मालगाड़ियों के संचालन पर असर पड़ा। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी और ट्रेनों अपने निर्धारित समय से काफी देरी से स्टेशनों तक पहुंची।
विज्ञापन
गढ़ मुक्तेश्वर के पास इंजन खराब
मुरादाबाद। सत्याग्रह एक्सप्रेस का गुरुवार को गढ़ मुक्तेश्वर के पास इंजन में खराबी आ गई। सुबह 9.50 बजे अचानक ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई। ट्रेन के इंजन में खराबी की सूचना चालक ने कंट्रोल रूम को दी। दूसरा इंजन पहुंचने से पहले ही आधे घंटे में चालक ने इंजन को सुचारु कर दिया। इससे इंटर सिटी, जन साधारण एक्सप्रेस बाधित रही।