फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शहर से कूड़ा खरीदकर बिजली बनाएगी कंपनी

योगी सरकार ने दी ‘वेस्ट टू एनर्जी प्लांट’ लगाने की मंजूरी, कूड़े से बनेगी बिजली

Thu, 29 Nov 2018 02:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 29 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
शहर से कूड़ा खरीदकर बिजली बनाएगी कंपनी

प्रदेश सरकार ने मुरादाबाद और शाहजहांपुर में ‘वेस्ट टू एनर्जी प्लांट’ लगाने को स्वीकृति दे दी है। प्लांट लगाने के लिए शासन ने दिल्ली की कंपनी को नामित किया है। कूड़े से बिजली बनाने के लिए कंपनी शहर से 45 पैसे किलो कचरा और 75 पैसे किलो गोबर खरीदेगी। कूड़े के उठान से लेकर ढुलाई और प्लांट पर निस्तारण तक का जिम्मा कंपनी का ही होगा। प्लांट बनाने के लिए नगर निगम कंपनी को एक रुपये प्रति वर्ग मीटर सालाना की दर से तीन एकड़ भूमि अधिकतम 30 वर्ष की लीज पर देगा। कंपनी को 36 महीने के भीतर - भीतर प्लांट लगाकर उसे चालू करना होगा। कूड़े से बनने वाली बिजली और अन्य उत्पादों को बेचने का अधिकार कंपनी के पास होगा।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि 21 से 22 फरवरी तक लखनऊ में हुए यूपी समिट में कई कंपनियों ने कूड़े से बिजली बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके मद्देनजर शासन ने उत्तर प्रदेश सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी तैयार की और कंपनियों से ‘वेस्ट टू एनर्जी प्लांट’ लगाने के लिए प्रस्ताव मांगे। पांच जुलाई को कंपनियों से ओपन टेंडर मांगे गए। 23 अगस्त को मुरादाबाद और शाहजहांपुर में ‘वेस्ट टू एनर्जी प्लांट’ लगाने के लिए दिल्ली की कंपनी एमएस एजी डाउटर वेस्ट प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड को चुना गया।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव नगर विकास ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक कंपनी से जल्द से जल्द डीपीआर तैयार कर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी संबंधित नगर निगमों से संपर्क करके डीपीआर तैयार करेंगी। शासनादेश के मुताबिक कंपनी को एक रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष के किराए पर तीन एकड़ भूमि 25 से 30 वर्ष के लिए नगर निगम उपलब्ध कराएगा। डीपीआर तैयार होने के बाद भूमि को लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर निगम को भूमि तक सड़क, नाला, पथ प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध करानी होगी। प्लांट पर आने वाला पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी। शासन ने साफ किया है कि लीज पर मिली भूमि का इस्तेमाल स्वीकृत प्रोजेक्ट के अलावा किसी भी अन्य कार्य के लिए नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी बात यह है कि प्लांट लगने के बाद शहर के लोगों को कूड़े की कीमत मिलेगी। कंपनी 700 रुपये प्रति टन की दर से गोबर और 450 रुपये प्रति टन की दर से कचरा खरीदेगी। महापौर विनोद अग्रवाल ने निगम अधिकारियों के साथ ‘वेस्ट टू एनर्जी प्लांट’ के लिए रामपुर रोड पर टंचिंग ग्राउंड की भूमि का निरीक्षण किया है।


यह शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। नगर विकास मंत्री के शहर शाहजहांपुर के साथ ही मुरादाबाद को भी इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। ‘वेस्ट टू एनर्जी प्लांट’ लगने के बाद शहर से कूड़े की समस्या खत्म हो जाएगी। कंपनी खुद चुन चुनकर कूड़ा शहर से ले जाएगी। प्रोजेक्ट के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का कार्य तेजी से चल रहा है। - विनोद अग्रवाल, महापौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed