{"_id":"5babee6c867a557ed10197a2","slug":"31537994348-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव आज, 21 पदों के लिए 59 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव आज, 21 पदों के लिए 59 प्रत्याशी मैदान में
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक निर्वाचन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
इस बार बार के 21 पदों के लिए 59 प्रत्याशी मैदान में जुटे हैं। जिसे लेकर जहां चुनाव कमेटी तैयारियों में जुटी है। वहीं देर रात तक प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने अपने पक्षों में मतदान कराने को जुटे रहे। इस बार अध्यक्ष पद के लिए चार और महासचिव पद के लिए सात प्रत्याशी हैं। एल्डर कमेटी के चेयरमैन व सदस्य जवाहर लाल खन्ना और रामाशंकर ने बताया कि 1894 मतदाता है। मतदान के लिए चार टेबिल बनाई गई हैं। जिस पर 500-500 मतदाताओं को विभाजित किया गया है। इसके अलावा मतदान के लिए 25 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथ ऊपरी मंजिल पर हाल में बनाए गए हैं, जबकि एक बूथ नीचे भी बनाया गया है। जिसमें बुजुर्ग, असहाय और बीमार अधिवक्ता मतदान के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। प्रत्येक मतदाता को पहचान पत्र के रूप में स्थानीय बार का पहचान पत्र अथवा बार काउंसिल उत्तर प्रदेश का पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। बिना पहचान पत्र के मतदाता मतदान से वंचित हो जाएंगे। मतदान को शांति पूर्वक व व्यवस्थित कराने के लिए तीस सदस्यों की एल्डर कमेटी बनाई गई है। बुधवार शाम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिसमें जवाहर लाल खन्ना, रामा शंकर, मुख्तियार अहमद, विजय गुप्ता, एसपी उपाध्याय, रमेश सिंह आर्य, संजय सोनी, कपिल विश्नोई सुभाष चंद्र गर्ग विशाल कांत, सतीश विश्नोई मौजूद रहे। इस बार अध्यक्ष पद के लिए विनय कौशिक, आदेश श्रीवास्तव, अजयवीर सिंह त्यागी और अमीरुल हसन जाफरी मैदान में हैं।