फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्राइमरी के बच्चों के चेहरों पर दी मुस्कान

प्राइमरी के बच्चों के चेहरों पर दी मुस्कान

Mon, 27 Aug 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
प्राइमरी के बच्चों के चेहरों पर दी मुस्कान
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में रजिस्टर से लेकर श्यामपट पर लिखने की चॉक के लिए विभाग का मुंह ताकने वाले शिक्षकों के लिए प्राइमरी विद्यालय शाहपुर तिगरी की प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह ने नजीर पेश की है। निजी स्कूलों की तर्ज पर नीतू सिंह ने प्राइमरी स्कूल के इन बच्चों के चार हाउस बनाए हैं। चारों हाउस के बच्चों की अलग-अलग रंगाें की यूनिफार्म है। यूनिफार्म प्रधानाध्यापिका ने अपने खर्च से खरीदकर बच्चों को वितरण की हैं। प्रत्येक शनिवार को बच्चे अलग-अलग रंगों की यूनिफार्म पहनकर स्कूल पहुंचते हैैं।
तिगरी प्राथमिक स्कूल में 176 बच्चे हैं। प्रधानाध्यापिका के अलावा एक सहायक अध्यापिका और एक शिक्षा मित्र तैनात हैं। प्रधानाध्यापिका ने इन सभी कक्षाओं को अजंता, तक्षशिला, नालंदा और कौशांबी हाउस में बांटा है। हर हाउस के बच्चों के लिए अपने खर्च पर अलग-अलग रंगों की यूनिफार्म खरीदी है। इसकी शुरूआत कक्षा तीन, चार और पांच की कक्षाओं के यूनिफार्म से की है। अजंता हाउस के लिए हरी, तक्षशिला के लिए लाल, नालंदा के लिए नीली और कौशांबी हाउस के बच्चों के लिए पीली रंग की यूनिफार्म है।
विज्ञापन


वाद-विवाद प्रतियोगिता
स्कूली बच्चों के चार हाउस बनाए जाने के बाद अब बच्चों की हर महीने वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा। बच्चों को जो पढ़ाया जाता है उसका ही टेस्ट लिया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार से मिली है प्रेरणा
प्रधानाध्यापिका के पति रेलवे में इंजीनियर और ससुर केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त हैं। उनकी प्रेरणा एवं सहयोग से ही प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान दी हैं।

- प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह की पहल सराहनीय है। इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो प्रधानाध्यापिका को कार्यालय बुलाया और उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।
- योगेंद्र कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed