फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टीचरों से वसूली के जांच आदेश

टीचरों से वसूली के जांच आदेश

Sun, 15 Jul 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
टीचरों से वसूली के जांच आदेश
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय तबादला होकर आए शिक्षकों को नजदीकी स्कूल आवंटित करवाने के एवज में वसूली के आरोपों की मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने जांच बैठा दी है। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय में तैनात एक लिपिक पर वसूली करने का आरोप लगाया था। मंडलीय निदेशक ने बीएसए से एक सप्ताह के भीतर इसकी जांच कराकर रिपोर्ट तलब की है।
मुरादाबाद जिले में बाहरी जिले से 303 टीचर तबादला होकर आए हैं। अभी तक टीचरों को स्कूल आवंटन नहीं हो सके हैं। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के संयोजक अल्ताफ हुसैन और सह संयोजक बब्बन खान ने बीएसए कार्यालय में तैनात एक लिपिक पर टीचरों से वसूली का आरोप लगाया था। डीएम और मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच कराने की मांग की थी। वसूली आरोप से शिक्षा विभाग में खलबली मची थी। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार रस्तोगी ने बीएसए योगेंद्र कुमार से मामले की जांच कराकर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने ब्लाक वार एकल और बंद स्कूलों की सूची भी बंद लिफाफे में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


- मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक की ओर से मामले की जानकारी मांगी गई है। एडी बेसिक को मौखिक रूप से वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है। - योगेंद्र कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ को बनाया प्रभारी
टीचरों को स्कूल आवंटन के लिए चार लोगों की कमेटी गठित की गई है। डीएम इसके अध्यक्ष और बीएसए सचिव हैं। खंड शिक्षा अधिकारी और डायट प्राचार्य को सदस्य बनाया है। डीएम ने सीडीओ को कमेटी का प्रभारी बना दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी मीना मनराल ने बताया कि सीडीओ ही काउंसलिंग की तिथि घोषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed