फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मंदिर के लिए अध्यादेश लाएं मोदी : प्रबोधानंद ग िरि

मंदिर के लिए अध्यादेश लाएं मोदी : प्रबोधानंद ग िरि

Wed, 11 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मंदिर के लिए अध्यादेश लाएं मोदी : प्रबोधानंद ग िरि
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मंगवार को हिंदू रक्षा सेना की मंडल स्तरीय बैठक हुई। 18 अप्रैल को गाजियाबाद में मनाए जाने वाले संगठन के स्थापना दिवस को हर्ष उल्लास से मनाने का आह्वान करने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि वर्ष 2014 में हिंदुओं ने एकजुट होकर सरकार बनाने में सहयोग किया था। इसलिए उनके मान-सम्मान का खयाल रखना चाहिए। राम मंदिर निर्माण के लिए चार साल में ध्यान नहीं दिया, अब एक साल में देखना चाहिए। लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत पास कर विधेयक लाकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। सरहद पर सैनिक मारे जा रहे हैं, इसलिए अब बोलने के बजाय प्रधानमंत्री को आतंकवादियों से निपटने का प्रयास करना चाहिए। अमेरिका पाकिस्तान जाकर लादेन को मार सकता है तो सैनिकों में भी इतनी ताकत है कि वह पाकिस्तान पर कब्जा कर सकते हैं। गायों की रक्षा कर श्वेत क्रांति आनी चाहिए। उनकी हत्या पर 302 से भी कोई कठिन धारा बननी चाहिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सेना, महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, कपिल शर्मा, दुष्यंत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed