{"_id":"59cb60814f1c1bd8538b4ae2","slug":"31506500737-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी नदी के पानी से सैकड़ां बीघा गन्ना और धान की फसल बरबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी नदी के पानी से सैकड़ां बीघा गन्ना और धान की फसल बरबाद
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों से पानी उतरा, लेकिन बरबादी के निशान बाकी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कोसी नदी के पानी से गन्ना और धान की सैकड़ों एकड़ फसल बरबाद हो गई। पिछले दिनों लगातार बारिश होने की वजह से कोसी नदी का जल स्तर बढ़ गया था। जिसके बाद पानी खेतों में आ गया था। अब खेतों से पानी तो उतर गया, लेकिन किसानों की फसल खराब हो गई।
कोसी नदी से मूंढापांडे क्षेत्र का काफी हिस्सा सटा हुआ है। पिछले दिनों लगातार बारिश की वजह से कोसी का जल स्तर भी बढ़ गया था। जिसकी वजह से खेतों में पानी भर गया था। लगातार कई दिन तक धान और गन्ने की फसल में पानी भरा रहा। जिससे पकी हुई धान की फसल और गन्ने की फसल खराब हो गई। उड़द, बाजरा भी खेतों में नष्ट हो गया है। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के लालपुर तितरी के किसान कल्लू पहलवान, मूलचंद्र और सर्वेश ने बताया कि कोसी नदी के पानी से धान और गन्ने की फसल बरबाद हो गई है। चक कोहन्कू निवासी श्रीपाल, नीटू, छत्रपाल, राजीव अजय पाल सिंह, भरत पाल सिंह की फसल भी नष्ट हो गई है। रनियाठेर निवासी शिव पाल सिंह, सत्यपाल सिंह, होरी सिंह और ओमपाल सिंह के खेतों में भी कोसी नदी के पानी से काफी नुकसान हो गया है। इन किसानों के खेतों में ही धान की फसल सड़ गई है। गदई खेड़ा निवासी कृष्ण पाल उमेश सिंह, ब्रह्मपाल सिंह और हरपाल नगर निवासी महेश सरतार सिंह और रजोड़ा, जगरपुर समेत दर्जनों गांवों के किसानों की फसलें भी पानी से बरबाद हो गई हैं।