{"_id":"92457bceabead97cca0d53fcb4f4b820","slug":"30-years-ago-mufti-mohammad-saied-came-kundarki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस साल पूर्व कुंदरकी आए थे मुफ्ती मो. सईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस साल पूर्व कुंदरकी आए थे मुफ्ती मो. सईद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 09 Jan 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की कुंदरकी से याद जुड़ी है। उनके इंतकाल पर कुंदरकी के लोग गमगीन हैं। तीस साल पहले बतौर देश के गृह राज्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद कुंदरकी आए थे, उन्होंने नगर के मोहल्ला पैठ बाजार में स्थित एक मीनार वाली मस्जिद की संगे बुनियाद रखी थी।
आज इस मस्जिद की क्षेत्र में खासी पहचान है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती सईद मुरादाबाद के सांसद हाफिज मोहम्मद सद्दीक के साथ कुंदरकी आए थे। उस वक्त वह देश के गृह राज्यमंत्री थे। इस दौरान उन्होेंने पैठ बाजार में एक मीनार वाली मस्जिद की नींव रखी।
निर्माण स्थल तक पहुंचने के लिए उन्हें रास्ते में जमा कीचड़ पर डाले गए लकड़ी के पटलों से गुजरना पड़ा था। मुफ्ती सईद ने मुरादाबाद के ऐतिहासिक कस्बे कुंदरकी का इतिहास, राजनैतिक एवं भौगोलिक हालात की जानकारी ली थी। उनके निधन पर कुंदरकी के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों ने उनकी मगफिरत के लिए दुआ की।