धान किसानों के लिए आफत बन कर आई बारिश, फसल गिरने से 30 फीसदी नुकसान का अनुमान
सार
पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है।जिसे लेकर किसान खासे चिंतित हैं।ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ताराबाद निवासी किसान बृजेश सिंह ने बताया कि एक माह पहले तब जब उनकी धान की फसल को पानी की आवश्यकता थी तब बारिश नहीं हुई।अब फसल लगभग पक कर तैयार थी तो बारिश से धराशायी हो गई।
विज्ञापन