{"_id":"5f665e5e8ebc3e8c1a2f66a5","slug":"30-new-corona-positive-found-moradabad-news-mbd3632057170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल के मासूम से लेकर 75 साल की बुजुर्ग तक पाए गए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल के मासूम से लेकर 75 साल की बुजुर्ग तक पाए गए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार को जिले में 30 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसमें आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट, एंटीजन जांच रिपोर्ट और निजी लैब के साथ ही जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से की गई जांच की रिपोर्ट शामिल हैं। इन रिपोर्ट में एक साल के मासूम से लेकर 75 साल की बुजुर्ग महिला तक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है।
जिले में तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चपेट में हर वर्ग के लोगों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग चपेट में आ रहे हैं। कम उम्र के बच्चों से लेकर 70-80 साल तक के बुजुर्गों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। शनिवार को भी आई रिपोर्ट में नगर क्षेत्र की पॉश कालोनी में एक साल के मासूम से लेकर 75 साल की बुजुर्ग महिला तक में संक्रमण की पुष्टि की गई है।
सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को 16 सितंबर को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में 2 लोगों की रिपोर्ट, 18 तारीख को हुए एंटीजन टेस्ट में 21 लोगों और जिला अस्पताल और निजी लैब में 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही 44 लोगों को आइसोलेशन की अवधि को पूरा करने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।