फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   30 bed hospital for 2300 prisoners in district jail

Moradabad News: जिला जेल में 2300 बंदियों के लिए 30 बेड का अस्पताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
30 bed hospital for 2300 prisoners in district jail
मुरादाबाद। जिला जेल में कैद 2300 बंदियों के लिए जेल के अस्पताल में सिर्फ 30 बेड और दो डाॅक्टरों की तैनाती है। ओपीडी में प्रतिदिन 300 से ज्यारा मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन

906 बंदियों की क्षमता वाली जिला जेल में ढाई गुना से भी ज्यादा मरीज होने के कारण बंदियों के इलाज में परेशानी होती है। वर्तमान में जिला जेल के अस्पताल में 27 बंदी भर्ती हैं।
विज्ञापन

जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल में बंदियों के इलाज के लिए दो डॉक्टर के साथ एक फार्मासिस्ट की तैनाती है। जेल के डॉक्टर सिराज का कहना है कि प्रतिदिन ओपीडी में करीब 300 बंदी इलाज कराने के लिए आते हैं। इनमें अधिकतर बुखार, जुकाम, खांसी से परेशान होते हैं। जेल परिसर में 30 बेड का अस्पताल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में 27 बंदी बुखार होने के कारण भर्ती हैं। इन बंदियों को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आवश्यकता पड़ने पर बाहर से दवा की खरीद होती है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि प्रतिमाह बंदियों के लिए तीन से चार लाख की दवा खरीदी जाती है। सालभर में दवा की खरीद पर 40-45 लाख खर्च हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed