फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   29 properties of defaulters sealed, tax worth Rs 82 lakh recovered

Moradabad News: बकायेदारों की 29 संपत्तियां सील 82 लाख रुपये का टैक्स वसूला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
29 properties of defaulters sealed, tax worth Rs 82 lakh recovered
मुरादाबाद। नगर निगम ने टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बृहस्पतिवार को भी कार्रवाई की। 29 बकायेदारों की संपत्तियां सील करने के साथ ही 82.74 लाख रुपये का टैक्स भी वसूला। अधिकारियों ने संपत्ति सील करने के साथ ही बकायेदारों के प्रतिष्ठान पर कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह, कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, कर अधीक्षक मंगल सिंह पापड़ा व प्रदीप कुमार चौधरी ने बृहस्पतिवार को मझोला, खुशहालपुर, मिलन विहार, हयात नगर, करुला, पंडित नगला, दिल्ली रोड, आशियाना और पीतलनगरी में बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने कुल 29 संपत्तियों को सील किया और कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन

निगम ने अपने अभियान के दौरान मझोला में 14 लाख की एक संपत्ति और 1.44 लाख की दूसरी संपत्ति को सील किया। खुशहालपुर में 1.19 लाख, मिलन विहार में तीन लाख, दस लाख, नौ लाख और 25 लाख रुपये की संपत्ति को सील किया। पीतलनगरी में 11 लाख, दो लाख और 3.41 लाख रुपये की संपत्ति को सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी निगम की ओर से इन बकायेदारों को टैक्स जमा करने का नोटिस भेजा गया था। बकायेदारों के टैक्स नहीं जमा करने पर यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बकायेदारों को चेताते हुए कहा कि वह समय से अपना टैक्स जमा कर दें। टैक्स नहीं जमा करने पर उनकी संपत्ति को सील कर दिया जाएगा। साथ ही राजस्व वसूली अधिनियम के तहत कुर्की व अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article