{"_id":"615cacab8ebc3e0ec62a41a1","slug":"29-lakh-cheated-from-transporter-in-the-name-of-getting-mda-plot-city-news-mbd4051450197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए के प्लाट दिलाने के नाम पर ट्रांसपोर्टर से 29 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए के प्लाट दिलाने के नाम पर ट्रांसपोर्टर से 29 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एमडीए का प्लॉट दिलाने के नाम पर एक ट्रांसपोर्टर से 29 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में पिता पुत्र और एमडीए के तीन कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के नवीन नगर निवासी हेमंत मल्होत्रा ट्रांसपोर्टर हैं। स्टेशन रोड स्थित उनका मल्होत्रा ट्रेवल्स है। उन्होंने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि फरवरी 2019 में उनकी मुलाकात हिमगिरी कॉलोनी निवासी बालमुकुंद मौर्य और उसके पिता राम नारायण मौर्य से हुई थी।
आरोप है कि पिता पुत्र ने हेमंत को झांसा दिया था कि एमडीए के प्लॉटों का आवंटन होने वाला है। हमारी एमडीए के कर्मचारी और अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है और राजनीति में अच्छी पकड़ है। इसके बाद पिता-पुत्र ने हेमंत को दीपक, प्रकाश और विनोद नाम के व्यक्तियों से मिलवाया। तब आरोपी पिता-पुत्र ने तीनों व्यक्तियों को एमडीए का कर्मचारी बताया था। विश्वास होने पर हेमंत ने अपने नाम, अपने बहनोई अरुण मदान और अरुण मदान के दोस्त नीरज मोंगा के नाम पर तीन प्लॉटों के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपियों ने हेमंत से साढ़े 23 लाख रुपये नकद और साढ़े पांच लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कराए थे। 29 लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने प्लॉट आवंटन का पत्र दिया था। हेमंत ने ये पत्र एमडीए कार्यालय में जाकर चेक कराया तो वह फर्जी निकला। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगनी शुरू कर दी। तब आरोपियों ने 29 लाख रुपये के चेक दे दिए। हेमंत ने बताया कि 31 जुलाई 2020 को शाम करीब चार बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां बालमुकुंद अपने साथियों के साथ पहुंचा और ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी दी।
एसएसपी ने इस मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि बाल मुकुंद मौर्य, राम नारायण, दीपक, प्रकाश और विनोद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।