फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   28 people were bitten by dogs and mischievous monkeys.

Moradabad News: कुत्तों और उत्पाती बंदरों ने 28 लोगों को काटा

Fri, 13 Mar 2026 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 13 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
28 people were bitten by dogs and mischievous monkeys.
कांठ। आवारा कुत्तों और उत्पाती बंदरों ने बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित 28 लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी ने सीएचसी पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है।
विज्ञापन


नगर व ग्रामीण क्षेत्रों आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। यह महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काटकर घायल कर रहे हैं। पिछले दिनों नगर पंचायत प्रशासन ने बंदरों को पकड़वाने के लिए अभियान चलवाया था, लेकिन मात्र 250 बंदरों को पकड़ने के बाद ही इसे बीच में रोक दिया गया। जिसका परिणाम है कि बंदर हमलावर हो रहे हैं।
विज्ञापन

इधर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के झुंड भी घूम रहे हैं। स्कूलों को जाने वाले मार्गों पर भी कुत्ते दिखाई दे रहे हैं और यह बच्चों को काटकर उन्हें घायल भी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 28 ऐसे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जिन्हें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट नरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि इसके अलावा 18 लोगों को दूसरी, 12 को तीसरी और चार को चौथी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed