फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   28 more people bitten by dogs, monkeys and cats in Kanth

Moradabad News: कांठ में कुत्तों, बंदरों और बिल्लियों ने 28 और लोगों को काटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
28 more people bitten by dogs, monkeys and cats in Kanth
कांठ। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों आवारा कुत्तों, उत्पाती बंदरों और बिल्लियों ने 28 और लोगों को काटकर घायल कर दिया है। इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

कांठ नगर में आवारा कुत्तों और बंदरों के झुंड घूम रहे हैं। अनेकों बार इन्हें पकड़वाए जाने की मांग भी की जा चुकी है। यहां तक की नगर के लोग संपूर्ण समाधान दिवस में भी प्रार्थना-पत्र देकर आवारा कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं लेकिन जिम्मेदार इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सोमवार को आवारा कुत्तों, उत्पाती बंदरों और बिल्लियों के हमलों से घायल 28 नए लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इनमें अधिकतर छोटे बच्चे शामिल थे। इन सभी को एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली, 18 घायलों को दूसरी, 25 को तीसरी और 19 को चौथी डोज लगाई गई है। नगर व क्षेत्र में आवारा कुत्तों और उत्पाती बंदरों के दिन पर दिन बढ़ रहे हमलों से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed