फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   278 families of basera boycott Mayor elections

पड़ोसी कालोनियों का पानी बसेरा से निकालो.... तब मिलेगा वोट 

Fri, 22 Jul 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
278 families of  basera boycott Mayor elections
मेयर उप चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 मानसरोवर के बसेरा कालोनी के लोग मेयर उप चुनाव का बहिष्कार करेंगे। यहां के 278 परिवारों के लोग वोट नहीं डालेंगे। लोग यहां के खाली प्लाट में नालियों का पानी छोड़े जाने से नाराज हैं। लोगों ने हार्डिंग व बैनर लगाकर वोट नहीं डालने का एलान किया है।

कालोनी में चार जगहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग पर लोगों ने वोट नहीं देने का कारण लिखा है। लोगों ने बताया कि यहां 12 सालों से नगर निगम का खाली प्लाट है। इस प्लाट में ब्लाक सी व मानसरोवर की अन्य कालोनियों की नालियों का पानी छोड़ा जाता है। इस कारण यह प्लाट दलदल में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन


अब बरसात में प्लाट पूरी तरह भर जाएगा। प्लाट का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इस समस्या को लेकर लोग दर्जनों बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन इतने सालों बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अब लोेग मेयर चुनाव का बहिष्कार कर विरोध जता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप, बिच्छु व अन्य जहरीले जीव से बढ़ा खतरा
पांच बीघे के दलदल में सांप, बिच्छु व अन्य जहरीले जीव पनप गए हैं। ऐसे में प्लाट के आसपास रहने वाले लोगों के घरों में इन जीवों देखा गया है। इससे लोगों में डर का माहौल है। इन जीवों से सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। 

सता रहा है बीमारी का डर 
प्लाट में नालियों का पानी छोड़ा जाता है। यहां गंदगी और बदबू से रहना मुश्किल हो गया है। बरसात में दिक्कत और अधिक बढ़ जाती है। लोगों को गंदगी से होने वाली कई बीमारियां होने लगी हैं। 

 
यहां लगाए हैं बहिष्कार के होर्डिंग 
मेयर उप चुनाव का बहिष्कार करने के लिए लोगों ने जगह-जगह हार्डिंग और बैनर लगाए हैं। इसमें लोगों ने वोट नहीं डालने का कारण लिखा है। बसेरा कालोनी के लोगों ने  खाली प्लाट के पास, शिव मंदिर, साबरी मस्जिद और तहसील के पास होर्डिंग लगाये हैं। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed