फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   27 people's eyes injured in fireworks

Moradabad News: आतिशबाजी में 27 लोगों की आंखें जख्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
27 people's eyes injured in fireworks
मुरादाबाद। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी शहर में 27 लोगों पर भारी पड़ गई। इन लोगों की आंखों में पटाखों का बारूद चला गया। इनमें से आठ की स्थिति गंभीर है और रोशनी जाने का खतरा है। चार मरीज एम्स व अन्य अस्पतालों में दिखाने के लिए दिल्ली चले गए हैं। गनीमत है कि यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले आधा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष आंख में पटाखों के कारण नुकसान होने के लगभग 50 केस आए थे। दिवाली की रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो मरीज पहुंचे। इनकी आंख में पटाखे का बारूद चला गया था। कॉर्निया पर ज्यादा असर नहीं था, इसलिए डॉक्टर ने चेक करने के बाद दवा देकर घर भेज दिया। इसी तरह सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान में सात मरीज, डॉ. पल्लव अग्रवाल के पास दो मरीज, डॉ. अतुल नाथ, डॉ. गिरजेश केन के पास छह मरीज व अन्य निजी चिकित्सकों के पास करीब 10 केस पहुंचे।
विज्ञापन

पटाखों के कारण बच्चों को ज्यादा परेशानी हुई। इसके बाद युवा दूसरे नंबर पर हैं। दो मामले बुजुर्गों के भी आए हैं। नेत्र चिकित्सक डॉ. पल्लव अग्रवाल के मुताबिक उनके पास एक मामला नौ साल के बच्चे का आया। उन्होंने बताया कि अनार जलाते समय उनकी आंख जख्मी हो गई। हालांकि, सर्जरी की जरूरत नहीं है, लेकिन इलाज 10 दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान की डॉ. आशी खुराना के मुताबिक पटाखों से आंखें गंभीर रूप से जख्मी होने के सात मामले आए हैं। इनमें से कुछ मरीज अपनी इच्छा से हायर सेंटर चले गए हैं। शेष को दवा दे दी गई है।
----------

इन रसायनों से होता है आंखों को नुकसान

डॉक्टरों के मुताबिक पटाखा बनाने के लिए पोटेशियम परक्लोरेट, बेरियम नाइट्रेट, मैग्नीशियम एल्युमिनियम का मिश्रण, एल्युमिनियम पाउडर, टाइटेनियम पाउडर, ब्रिम स्टोन, कैल्शियम क्लोराइड, सोडियम नाइट्रेट, बेरियम क्लोराइड, कॉपर क्लोराइड इत्यादि रसायनों के पाउडर का इस्तेमाल होता है। इनके आंख में जाने से पुतली खराब होने व रोशनी जाने का खतरा रहता है। डॉक्टर के मुताबिक पटाखों में हरी लौ बेरियम के कारण, नीली लौ कॉपर और नारंगी लौ कैल्शियम के कारण होती है।


----------
बच्चों की आंखों में बारूद जाने के मामले सामने आए हैं। इससे आंखें जिंदगीभर के लिए कमजोर हो सकती हैं। अनार जलाते समय यह घटनाएं हुई हैं। परिजनों को ध्यान रखना चाहिए कि यदि आंख में परेशानी हुई है तो पानी से बार-बार धोएं और एंटीबायोटिक ऑइंटमेंट लगाएं।
- डॉ. पल्लव अग्रवाल, नेत्र चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed