फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   27 cases of dengue found in the district, woman dies in Nawabpura

जिले में मिले डेंगू के 27 केस, नवाबपुरा में महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
27 cases of dengue found in the district, woman dies in Nawabpura
मुरादाबाद। जिले में डेंगू के 27 मरीज और मिले हैं। सरकारी और निजी लैब की जांच में 27 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू पीड़ितों में चार साल का मासूम और 62 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं नवाबपुरा में एक महिला की मौत हो गई। वह डेंगू सॉक सिंड्रोम से पीड़ित थी। दो दिनों से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

डिलारी ब्लॉक के गक्खरपुर में डेंगू का प्रभाव कम होने पर राहत की सांस लेने वाले स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। शहर में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल और निजी लैब से आई एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट में 27 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए। इसमें शहर के 21 मरीज शामिल हैं। वहीं शहर में डेंगू प्रभावित मोहल्ला नवाबपुरा में एक और मौत हो गई है। सोमवार देर रात पचास वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों के मुताबिक महिला डेंगू सॉक सिंड्रोम से पीड़ित थी। उसकी प्लेटलेट्स बहुत कम हो गई थी। ब्लडप्रेशर भी लो था। महिला को शुगर भी था। दूसरी ओर जिले में डेंगू के मरीजाें की संख्या बढ़कर 384 हो गई है।
विज्ञापन

- जिले में डेंगू के 27 केस और मिले हैं। नवाबपुरा में एक महिला की मौत की सूचना है। महिला के केस हिस्ट्री का पता लगाया जाएगा। नवाबपुरा में टीमों को लगाया गया है। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed