{"_id":"617d9c8e6fa0347b787b4584","slug":"26-new-dengue-patients-found-in-the-district-city-news-mbd407988111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के 26 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के 26 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिले में शनिवार को डेंगू के 26 नए केस मिले हैं। अब कुल केसों की संख्या 772 हो गई है। नोडल अधिकारी के मुताबिक बुखार प्रभावित इलाकों में कीटनाशक काछिड़काव कराया जा रहा है।
शनिवार को जिला अस्पताल में 3827 मरीजों की जांच की गई, जिसमें बुखार पीड़ित मरीज 299 मिले। वहीं, 26 व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई। दो व्यक्ति नवाबपुरा के हैं, दो नवीन नगर के, अन्य स्थानों से एक-एक मरीज हैं। तीन मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। छह वर्षीय बालक से लेकर 60 वर्षीय व्यक्ति तक डेंगू की चपेट में हैं। नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम के साथ मिलकर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।
शनिवार को हुए निरीक्षण में नवाबपुरा क्षेत्र में सबसे ज्यादा पानी के ठहराव की जगह मिली हैं। वहां पर लोगों ने धातु के सामानों को धोने के लिए पानी भरने के लिए रामगंगा नदी के किनारे गड्ढे खोद लिए हैं। कुछ स्थानों पर लार्वा मिला है, जहां छिड़काव कर नष्ट करवाया गया है। नालियों का पानी सड़कों पर बहता हुआ मिला है। घरों में गमले, कूलर, फ्रिज की ट्रे, छतों पर टायरों में रुका हुआ पानी मिला है। वहां पर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया है।