Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   250 patients every day...if you check everyone's BP easily then the job is done

Moradabad: 'रोज 250 मरीज.. सबका बीपी आराम से चेक करेंगे तो हो गया काम', जिला अस्पताल कर्मी का बेतुका जवाब

Thu, 10 Apr 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 02:15 AM IST
सार

मुरादाबाद के जिला अस्पताल में बीपी जांच में भारी लापरवाही सामने आई है। स्वास्थ्यकर्मी बिना स्टेथोस्कोप और सही विधि के मनमानी रीडिंग पर्चे पर लिख रहे हैं। इससे मरीजों को बिना जरूरत के हाइपरटेंशन की दवा खानी पड़ रही है।

विज्ञापन
250 patients every day...if you check everyone's BP easily then the job is done
जिला अस्पताल मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानून गोयान निवासी 54 वर्षीय हीरा देवी बुधवार को सर्जन को दिखाने जिला अस्पताल पहुंचीं। उनका पथरी का ऑपरेशन होना है। डॉक्टर की सलाह पर वह बीपी व शुगर की जांच कराने पहुंचीं। स्टाफ ने जल्दबाजी में जांचकर उनका बीपी 180/100 बताया।

विज्ञापन


मरीज के बेटे विक्रांत के संदेह जताने पर स्टाफ ने स्टेथाेस्कोप लगाकर पारे वाली मशीन से दोबारा जांच की तो सही माप 145/78 आई। विक्रांत ने शिकायत की तो स्वास्थ्यकर्मी ने कहा कि 250 मरीज रोज आते हैं। सबका बीपी आराम से चेक करेंगे तो हो गया काम।
विज्ञापन


हीरा देवी सिर्फ एक उदाहरण हैं। ऐसे तमाम मरीज हैं जो जिला अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण बिना वजह हाइपरटेंशन की दवा खा रहे हैं। 
जिला अस्पताल में बीपी की छोटी सी जांच में स्टाफ की ओर से बड़ी लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दबाजी में स्वास्थ्यकर्मी मरीजों का बीपी ठीक से चेक करने की बजाय सिर्फ खानापूर्ति करते हैं। बिना स्टेथाेस्कोप लगाए सिर्फ पट्टी हाथ पर बांधकर और दो बार पारे का प्रेशर दबाकर बीपी की मनगढ़ंत रीडिंग मरीजों के पर्चे पर लिख देते हैं। इससे बिना वजह लोगों को हाइपरटेंशन की दवा खानी पड़ रही है।

बुधवार को जिला अस्पताल में ऐसे तीन केस आए, जहां स्टाफ ने हड़बड़ी में जांच कर गलत बीपी पर्चे पर लिख दिया। लाइनपार निवासी 74 वर्षीय दयावती व करूला निवासी इरफान अहमद के बीपी की रीडिंग भी स्टाफ ने गलत लिखी। मरीजों के परिजनों ने काफी बहस के बाद दोबारा सही ढंग से बीपी चेक कराया तब भी स्टाफ ने गलती नहीं मानी।

Trending Videos

डॉक्टर भी नहीं करते क्रॉस चेक, लिख देते हैं दवा 
जिला अस्पताल में डॉक्टर भी स्टाफ की लिखी रीडिंग पर भरोसा करके मरीज के पर्चे पर दवा लिख देते हैं। मरीज के बीपी को खुद क्रास चेक नहीं करते। इसके कारण स्टाफ द्वारा लापरवाही के मामले बढ़ते जा रहे हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि लगातार बीपी की दवा बिना वजह खाने से दिल की धड़कन धीमी हो सकती है। बीपी ज्यादा कम होने पर आईवी फ्लूड चढ़ाना पड़ सकता है। मरीजों में दवा का दुष्प्रभाव उसके प्रकार पर निर्भर करेगा, जितने लंबे समय बिना वजह दवा खाई, उतनी ही परेशानी बढ़ जाएगी।

बिना स्टेथोस्कोप के पारे वाली मशीन से नहीं हो सकती जांच 
बिना स्टेथाेस्कोप का प्रयोग करे पारे वाली मशीन से बीपी की जांच करना संभव नहीं है। यदि स्टाफ किसी मरीज का बीपी पर्चे पर बढ़ा हुआ लिखते हैं तो डॉक्टर को एक बार क्रॉस चेक जरूर करना चाहिए। बीपी की दवा बिना वजह लगातार खाने से दिल पर बुरा असर पड़ सकता है। - डॉ. विजय अग्रवाल, वरिष्ठ फिजीशियन 
 
बिना वजह दवा खाने से बीपी बहुत अधिक गिर सकता है। मरीज को आईवी फ्लूड चढ़ाना पड़ सकता है। दिल की धड़कन धीमी हो सकती है। चक्कर, बेहोशी महसूस हो सकती है। आज के दौर में भी पारे वाली मशीन पर ही हम भरोसा करते हैं, बशर्ते स्टेथाेस्कोप का प्रयोग कर सही रीडिंग ली गई हो। - डॉ. मोनिस जलील, फिजीशियन 

स्टाफ की लापरवाही का मामला संज्ञान में आया है। मॉनिटरिंग कक्ष में तैनात स्टाफ सीएमओ के अधीन है। पत्र लिखकर शिकायत की जा चुकी है। जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों को भी निर्देश दिए जाएंगे कि मरीजों का बीपी एक बार क्रॉस चेक जरूर करें। - डॉ. संगीता गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed