{"_id":"65aaf48413fce8f6680a2554","slug":"25-kg-doda-powder-recovered-three-accused-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-327204-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 25 किलो डोडा चूर्ण बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 25 किलो डोडा चूर्ण बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 20 Jan 2024 03:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा पुलिस ने अफीम के डोडा चूर्ण की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार से बरेली से बिजनौर सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की कार से 25 किलो अफीम डोडा पूर्ण बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार पाकबड़ा पुलिस दिल्ली हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बांगड़पुर अंडरपास के पास संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार की चेकिंग की गई। जिसमें दो प्लास्टिक के बोरों में करीब 25 किलो अफीम का डोडा चूर्ण था। कार में बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह निवासी इमरान व यामीन और बदायूं कोतवाली क्षेत्र के मोल्ला ऊपर वारा निवासी जफर अली उर्फ असकार सवार थे। आरोपियों के पास से बरामद डोडा चूर्ण की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन और एक हजार 700 रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। आरोपियों ने बताया कि वह बिजनौर में हल्दौर क्षेत्र में अनंत सिंह ढाबे के मालिक कुलजीत सिंह को सप्लाई पहुंचाने जा रहे थे। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि इस गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।