फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   248 corona positive found in one day record in moradabad

एक दिन में अब तक रिकार्ड 248 कोरोना पॉजिटिव मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
248 corona positive found in one day record in moradabad
लाइनपार में कोराना की जांच करती स्वास्‍थ्य विभाग की टीम
मुरादाबाद। मंगलवार का दिन मुरादाबाद के लिए अमंगल रहा। कोरोनाकाल में अब तक एक दिन में सर्वाधिक 248 पॉजिटिव मरीज मिलने का नया रिकार्ड बना है। सबसे अधिक जेल के 52 बंदी संक्रमित मिले हैं। सीडीओ कार्यालय, सीएचसी कांठ के चार-चार और फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं। मंगलवार को टीएमयू में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों की भी मौत हो गई। मृतक तीन मुरादाबाद और एक रामपुर निवासी हैं। जिले में संक्रमण की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 98 और संक्रमित मरीजों की संख्या 4187 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि आरटीपीसीआर लैब नोएडा से 200 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें मुरादाबाद शहर के अलग-अलग इलाकों से लेकर गांव कस्बों के मरीज शामिल हैं। सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। सीएचसी कांठ के चार कर्मी, सीडीओ आफिस के तीन कर्मी, आईसीआईसीआई बैंक का एक, एचडीबी फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। पुलिस लाइन और यातायात पुलिस से एक-एक सिपाही भी संक्रमित आया है। रैपिड एंटीजन में 48 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एंटीजन के 2153 लोगों के सैंपल हुए और 2105 निगेटिव आए। पॉजिटिव में सर्वाधिक नौ मरीज टाउन हॉल, हरथला और ताजपुर से सात-सात मरीज मिले हैं। बिलारी से दो, मझोला, डिलारी और पीतल बस्ती से चार-चार, बंगला गांव से छह पॉजिटिव मिले हैं। भोजपुर और कानून गोयान से एक-एक मरीज मिला है।
विज्ञापन

डा. एमसी गर्ग ने बताया कि संक्रमित चार लोगों की मौत भी हुई। इनमें भोला सिंह की मिलक निवासी 40 साल की महिला की टीएमयू में मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे मौत हो गई। महिला को 23 अगस्त को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। बुद्धि विहार मझोला निवासी 70 साल के बुजुर्ग ने भी टीएमयू में सोमवार रात ढाई बजे दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को 15 अगस्त को भर्ती कराया गया था। कुंदरकी मुरादाबाद के 65 वर्षीय बुजुर्ग की भी टीएमयू में सोमवार रात मौत हो गई। बुजुर्ग को 22 अगस्त को भर्ती कराया गया था। बीपी कालोनी रामपुर, सिविल लाइन निवासी 52 साल के व्यक्ति की भी टीएमयू में सोमवार देर रात मौत हो गई। संक्रमित को सोमवार रात सवा आठ बजे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed