फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   240 patients examined at the free health camp.

Moradabad News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुई 240 रोगियों की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
240 patients examined at the free health camp.
बिलारी। क्षेत्र के स्योंडारा गांव स्थित आरपी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार सुबह आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 250 रोगियों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईंं। शिविर का उदघाटन नगरपालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, भाजपा के पूर्व एमएलसी परमेश्वरलाल सैनी, भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सैनी और कॉलेज प्रबंधक हनीश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में डाॅ.विश्वास शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, देवेश शर्मा एडवोकेट, मोहनलाल शर्मा, शिव कुमार सिंघल, आदित्य शर्मा, मोहनलाल शास्त्री, गौरव गुप्ता, संजय ठाकुर, भानु यादव, सचिन सिंघल, सुभाष सिंघल आदि मौजूद रहे। यहां डाॅ आकाश सिंघल और डाॅ पारुल के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने रोगियों की जांच की। शिविर में खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द, शरीर दर्द, दंत रोग,पेट रोग आदि से संबंधित कुल 240 रोगी पहुंचे। सभी रोगियों की गंभीरता से जांच करने के बाद उन्हें स्वास्थ्य सलाह दी गई और निशुल्क दवाई भी बांटी गई। शिविर आयोजन की सफलता पर कॉलेज प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने सभी के प्रति आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed