फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   24 percent less rain in moradabad

मंडल में 28 और मुरादाबाद में 24 फीसदी कम बारिश के साथ मानसून की विदाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
24 percent less rain in moradabad
मुरादाबाद। वर्ष 2020 के मानसून सीजन की विदाई उम्मीदों के विपरीत बारिश के साथ हो रही है। मंडल में 28 फीसदी और मुरादाबाद में 24 फीसदी कम बारिश के साथ मानसून बीत रहा है। लॉकडाउन के दौरान स्वच्छ हुआ पर्यावरण भी बारिश के अनुमानों को सार्थक नहीं कर पाया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कम बारिश होने से किसानों को रबी की फसल की बुवाई से पहले सिंचाई करनी होगी। साथ ही अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से ठंड की शुरुआत भी हो जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से पर्यावरण स्वच्छ हो गया था और मुरादाबाद में समय से एक सप्ताह पहले 23 जून को मानसून आ गया था। इसको देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने मानसून सामान्य रहने की संभावना व्यक्त की थी, लेकिन समय बढ़ने के साथ उम्मीदें धूमिल होने लगीं। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि राजस्थान से मानसून वापस हो रहा है। एक-दो दिन में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर होते हुए उत्तराखंड पहुंच रहा है। 30 सितंबर तक मानसून खत्म हो जाएगा। मंगलवार मौसम साफ रहेगा। मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल जनपदों में जून माह को छोड़कर अन्य सभी महीनों में बारिश औसत से कम हुई है। सितंबर में तो 78 फीसदी बारिश कम है। यही वजह है कि पूरे सीजन की बारिश औसत से कम हो गई है। मुरादाबाद के आस-पास के चारों जिलों की औसत बारिश 1284 मिली मीटर है, जबकि 929 मिली मीटर बारिश हुई है। यह सामान्य से 355 मिली मीटर कम है। मुरादाबाद की औसत बारिश नौ सौ मिली मीटर है और अब तक 686 मिली मीटर बारिश हुई है। यह सामान्य से 214 मिली मीटर कम बारिश है।
विज्ञापन

किसानों को होगी परेशानी
रबी की फसलों की अगैती बुवाई करने वाले किसानों को आने वाले समय में सिंचाई की आवश्यकता होगी। जब बारिश सितंबर माह में मानसून के आखिरी दिनों तक होती है तो धरती में नमी बनी रहती है। बहुत से किसान बिना सिंचाई किए फसलों की बुवाई कर देते हैं और जल्दी पलेवा करते हैं, लेकिन इस बार कम बारिश की वजह से अब धरती में नमी नहीं है। डॉ. आरके सिंह के अनुसार दिन में धूप होने से अधिकतम तापमान बढ़ेगा और शाम होते-होते वातावरण ठंडा हो जाएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर बढ़ जाएगा। न्यूनतम तापमान नीचे जाने पर रबी की फसलों को उगने में समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वातावरण में छाएगी धुंध
अधिकतम और न्यूनतम तापमान के अंतर से वातावरण में धुंध छाएगी। टायर, चिमनी से जो धुआं निकलता है तापमान गिरने से वातावरण में धुंध हो जाती है। धूप खिलने पर हट जाएगी, लेकिन तापमान गिरने पर फिर आसमान में छा जाएगी।
मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर में हुई बारिश
माह औसत बारिश हुई बारिश
जून 183 222
जुलाई 433 402
अगस्त 413 249
सितंबर 255 56
वर्ष 2020 में बारिश
माह बारिश
जून 64
जुलाई 172
अगस्त 427
सितंबर 23
- बारिश मिलीमीटर में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed