फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   24 farmers arrested for assaulting and looting toll plaza workers

Moradabad News: टोल प्लाजा कर्मियों से मारपीट, लूटपाट में 24 किसान गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
24 farmers arrested for assaulting and looting toll plaza workers
बिलारी। थाना क्षेत्र में इब्राहीमपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट और लूटपाट करने के मामले में किसान यूनियन महात्मा टिकैत संगठन के जिला अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह यादव समेत 24 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में इन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। हंगामे की आशंका में पुलिस और खुफिया एजेंसी भी अलर्ट रहीं।
विज्ञापन

बिलारी थाने में शुक्रवार को इब्राहीमपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक एवं हरियाणा के रेवाड़ी निवासी सोनू यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब सवा बारह बजे पांच गाड़ियों में सवार कुछ लोग इब्राहीमपुर टोल प्लाजा पर पहुंचे। सभी गाड़ियों पर किसान संगठन का नाम लिखा था। गाड़ियों से उतरे लोगों में संभल जिले के थाना गुन्नौर थाना क्षेत्र नगलिया मझरा कोहेरा गांव निवासी कुंवरपाल सिंह यादव स्वयं को किसान यूनियन महात्मा टिकैट संगठन का जिलाध्यक्ष बता रहा था।
विज्ञापन

उनके साथ आए लोगों ने टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर मौजूद सुपरवाइजर विपिन, उर्मिला व श्वेता के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर आने वाले अनेक वाहन बिना टोल टैक्स दिए बिना ही टोल प्लाजा से निकल गए थे। सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर हुई घटना के मामले में 24 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






संभल जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं सभी आरोपी
बिलारी। इब्राहीमपुर टोल प्लाजा विवाद में बिलारी पुलिस ने किसान संगठन से जुड़े जिन 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वह सभी संभल जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। थाना बिलारी से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों में रविंद्र कुमार ग्राम सैमला गुन्नौर थाना गुन्नौर, कुंवरपाल सिंह यादव ग्राम नगलिया मझरा कुहेरा थाना गुन्नौर, नजमे आलम और रामवीर सिंह ग्राम लौहा मई थाना जुनावई, स्योराज सिंह ग्राम मुरेना थाना धनारी, वीरेश कुमार, कुंवरपाल, मनवीर सिंह, मुनीश, बाबू सिंह, शिवम और स्वामी सिंह ग्राम भोजराजपुर थाना बबराला, विशम्भर सिंह ग्राम नगलिया कुहेरा थाना गुन्नौर,अमरीश ग्राम उधरनपुर थाना धनारी, नंद किशोर ग्राम विलासपुर थाना जुनावई, प्रेमपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, वीरेश, चंद्रपाल, नबाव सिंह ग्राम रघुनाथपुर थाना बहजोई, गिरीश बाबू ग्राम मछखेड़ा थाना बहजोई, हरिकिशन ग्राम केल थाना बबराला, रामेश्वर सिंह ग्राम बहलोलपुर थाना गुन्नौर और रामवीर सिंह ग्राम घुघईया थाना गुन्नौर जिला संभल शामिल हैं।


दो मोबाइल और 26 हजार की नकदी हुई बरामद
बिलारी। स्थानीय पुलिस ने इब्राहीमपुर टोल प्लाजा विवाद के आरोपियों से दो मोबाइल और 26 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से एक-एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। टोल प्लाजा से लूटे गए 26 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए। सभी को एक विशेष वाहन से मुरादाबाद कचहरी ले जाया गया। तब थाने के अंदर और थाने के गेट के बाहर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed