फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   24 buildings sealed, tax worth 65 lakh recovered

Moradabad News: 24 भवन सील, 65 लाख का वसूला टैक्स

Wed, 26 Mar 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 26 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
24 buildings sealed, tax worth 65 lakh recovered
मुरादाबाद। नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स न जमा करने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी नगर निगम की टीम ने बकायेदारों की 24 संपत्तियों को कुर्की की कार्रवाई के लिए सील कर दिया। इन बकायेदारों के भवन व प्रतिष्ठानों पर कुर्की के नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं। इस अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने 65.68 लाख रुपये के टैक्स भी जमा कराए हैं।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह, कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, कर अधीक्षक मंगल सिंह पापड़ा और प्रदीप कुमार चौधरी के नेतृत्व में चले इस अभियान में बकायेदारों को चेतावनी भी दी गई है। बकायेदारों को 31 मार्च से पहले टैक्स जमा करने के लिए कहा गया है। टैक्स न जमा करने की स्थिति में इन बकायेदारों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम के अधिकारियों ने यह अभियान दिल्ली रोड, कांठ रोड, रामपुर रोड, सीतापुरी दस सराय, जामा मस्जिद, मिलन विहार, शिवपुरी, पंडित नगला, गुलाबबाड़ी आदि क्षेत्रों में चलाया।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने कहा कि बकायेदारों को टैक्स जमा करने के लिए पूर्व में नोटिस भेजा जा चुका है। टैक्स न जमा करने वालों की संपत्ति कुर्क करने का नियम है। 31 मार्च तक जो भी टैक्स नहीं जमा करेंगे, उनसे ब्याज सहित टैक्स की वसूली होगी। ऐसे लोगों की संपत्तियां भी कुर्क की जाएगी और अन्य विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed