{"_id":"6837653ae0772d3d8809800a","slug":"2200-registrations-in-two-days-at-moradabad-university-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-654182-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद विश्वविद्यालय में दो दिन में 2200 पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद विश्वविद्यालय में दो दिन में 2200 पंजीकरण
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से नए शैक्षिक सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों को पंजीकरण करने में कोई परेशानी न आए इसके लिए कॉलेजों ने आसपास के साइबर कैफे संचालकों को बुलाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही अपने स्तर से भी पंजीकरण सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार और बुधवार दो दिन में विश्वविद्यालय स्तर पर 2200 पंजीकरण हो चुके हैं।
केजीके कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी ने बताया कि कॉलेज में हेल्पडेस्क बनवा दी गई है। कॉलेज की वेबसाइट पर समर्थ पोर्टल एवं महाविद्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण का लिंक साझा कर दिया गया है। विद्यार्थी अपने स्तर से पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। समस्या होने पर विद्यार्थी द्वारा सुबह दस से दोपहर दो बजे तक हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है।
गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य प्रो. चारू मेहरोत्रा ने कहा कि बुधवार से छात्राओं ने पंजीकरण करना शुरू कर दिया है। उन्हें कोई परेशानी न हो, इसलिए साइबर कैफे संचालकों से वार्ता की है। बाद में कॉलेज स्तर पर भी छात्राओं को पंजीकरण करने हैं। जिन छात्राओं ने प्रवेश के लिए संपर्क किया था, उनको कॉल की जाएगी।
विज्ञापन
प्रवेश प्रभारी हिंदू कॉलेज डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि छात्र खुद भी पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के दौरान कोई समस्या आती है तो वह कॉलेज में हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। वहां पर टीम सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक विद्यार्थियों की मदद कर रही है।
वहीं साइबर कैफे संचालक गौरव मिश्रा ने बताया कि अभी अधिक छात्रों ने पंजीकरण शुरू नहीं किए हैं। बुधवार को पंजीकरण करवाने के लिए एक ही छात्र आया था। विश्वविद्यालय के अलावा कॉलेज का भी पंजीकरण किया जाएगा। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार से अधिक संख्या में छात्र पंजीकरण करवाने के लिए आएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
पहले विवि फिर कॉलेज में पंजीकरण
साइबर कैफे संचालक सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि दो दिन में चार छात्रों ने पंजीकरण करवाए हैं। पंजीकरण फॉर्म में छात्र का नाम, मम्मी-पापा का नाम, जन्म तारीख, पता, ई-मेल, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों की कैटेगरी आदि जानकारियां मांगी जा रही हैं। पहले समर्थ पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण किया जा रहा है। उसके बाद कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
इंटरनेट बैंकिंग का विकल्प देने की मांग
साइबर कैफे संचालकों ने कहा कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भुगतान यूपीआई के माध्यम से हो रहा है, लेकिन इंटरनेट बैंकिंग का विकल्प नहीं मिला है। इंटरनेट बैंकिंग में तुरंत भुगतान हो जाता है, जबकि यूपीआई से कई बार भुगतान फंस जाता है। इसके अलावा सभी तरह के एटीएम कार्ड भी लिंक से हटा रखे हैं। विश्वविद्यालय की पंजीकरण फीस 150 रुपये, केजीके कॉलेज की 160 रुपये और हिंदू कॉलेज की पंजीकरण फीस तीन सौ रुपये है।
-- -- -- -- -
बुधवार रात तक 22 सौ पंजीकरण हो चुके हैं। सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों की समस्या का समाधान किया जा सके।
डॉ. सीएम जैन, समन्वयक, प्रवेश समिति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय