फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   22 reasonal officers will probe in gram panchayat of kunderki

22 मंडलीय अधिकारी कुंदरकी की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की टटोलेंगे नब्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
22 reasonal officers will probe in gram panchayat  of kunderki
मुरादाबाद। जिले के कुंदरकी विकासखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में मंडल स्तर के अधिकारी विकास कार्यों और लाभार्थी परक योजनाओं की नब्ज टटोलते नजर आएंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने इसके लिए मंडल स्तरीय 22 अधिकारियों की टीम लगाई है। कमिश्नर के इस आदेश से संबंधित विकास खंड क्षेत्र के पंचायत सचिवों, एडीओ पंचायत के साथ-साथ ग्राम पंचायत प्रधानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गईं हैं ।
विज्ञापन

कमिश्नर ने अपने जारी आदेश में कहा है कि ग्राम पंचायतों में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यक्रम जैसे पंचायत भवन निर्माण, सामुदायिक शौचालय, अंत्येष्टि स्थल निर्माण व अन्य लाभार्थी परक योजनाओं का कार्य चल रहा है अथवा कार्य पूर्ण हो गया है। उसकी गुणवत्ता और क्रियाशीलता का सत्यापन कराया जाना आवश्यक है। कमिश्नर ने इसके लिए मंडल स्तरीय 22 अधिकारियों कि ड्यूटी लगाते हुए उन्हें कार्यों के भौतिक और अगले की सत्यापन की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed