{"_id":"67e5bfbad56191e56f08917a","slug":"22-lakh-stolen-from-former-bsp-district-presidents-house-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-610427-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर 22 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर 22 लाख की चोरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उर्फ मोनू के मकान के ताले तोड़कर चोर 1.70 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर समेत 20 लाख रुपये से अधिक की कीमत का सामान बटोर ले गए। घटना के समय वेद प्रकाश अपने परिवार के साथ मां के पास गए थे। बृहस्पतिवार को वह घर लाैटे तो घटना की जानकारी हुई। हरथला निवासी बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने बताया कि उनके दो मकान हैं। एक मकान में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं, जबकि दूसरे मकान में उनकी मां ओमवती रहती हैं। होली के बाद वह परिवार के साथ बाहर घूमने चले गए थे। वहां से वापस आए तो पता चला कि मां की तबीयत ठीक नहीं है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने परिवार के साथ मां से मिलने गए थे। रात में पूरा परिवार वहीं रुक गया।
बृहस्पतिवार सुबह वेद प्रकाश और उनके परिजन घर पहुंचे तो मकान के ताले टूटे पड़े थे और ऊपरी मंजिल के कमरों में सामान बिखरा था। अलमारी में रखे 1.70 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर व सामान समेत कुल 22 लाख की चोरी हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी मनीष सक्सेना भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग गली में जाते दिख रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी है। वहीं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उर्फ मोनू ने एलान किया है कि चोरों का सुराग देने वाले को वह एक लाख रुपये का इनाम देंगे।