फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   22 cases of dengue found

छह दिन में लगा डेंगू का शतक, 22 नए केस मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
22 cases of dengue found
मुरादाबाद। जिले में डेंगू ने भी रफ्तार पकड़ ली है। छह दिनों में ही डेंगू ने शतक लगा दिया है। एक नवंबर से छह नवंबर तक जिले में डेंगू के 104 केस मिल चुके हैं। इसमें रविवार को मिले 22 मरीज भी शामिल हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का फैलाव तेजी से हो रहा है। शहर से लेकर गांव तक डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। यही हाल बुखार का है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में तीस से चालीस फीसदी मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। हालांकि डेंगू अभी गांव विशेष में नहीं फैला है। दिवाली के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। 31 अक्तूबर तक जिले में डेंगू के सिर्फ 85 मरीज पाए गए थे। लेकिन नवंबर के छह दिनों में ही यह संख्या 189 पहुंच गई। छह दिनों में 104 केस मिले। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि लैब की जांच में 22 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed