{"_id":"5ccb550ebdec22078c36df73","slug":"21556829454-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड से भी पिछड़ा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड से भी पिछड़ा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं का मुरादाबाद जिले का परीक्षाफल पिछले साल की तुलना में 4.62 फीसदी कम रहा है। इतना ही नहीं बीते शनिवार को जारी उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षाफल की तुलना में भी सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट गिरा है।
पिछले साल सीबीएसई 12वीं का मुरादाबाद जिले का परीक्षाफल 72.71 रहा था। जिले की मेरिट लिस्ट में 35 मेधावी विद्यार्थियों ने जगह बनाई थी। जबकि इस साल परीक्षाफल मात्र 68.9 फीसदी रहा है। यूपी बोर्ड के इंटर के परीक्षाफल से तुलना की जाए तो यूपी बोर्ड का परीक्षाफल 79.62 फीसदी रहा था। यूपी बोर्ड की तुलना में सीबीएसई का रिजल्ट 11.53 फीसदी कम रहा है। पिछले साल सीबीएसई में सेंट मैरी तान्या घई ने जिला टॉप किया था। लेकिन इस बार टॉपर एसएस चिल्ड्रेन स्कूल की अंजलि यादव बनी हैं। मेरिट में 29 टॉपरों में सर्वाधिक एसएस चिल्ड्रेन स्कूल के बच्चे शामिल हैं।
मेरिट में प्रतिस्पर्द्धा
जिले की टॉप टेन मेरिट में एक-एक नंबर के लिए विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्द्धा रही। टॉप टेन में 29 विद्यार्थियों में सर्वाधिक चौथे और सातवें पायदान पर पांच-पांच बच्चों ने जगह बनाई है। टॉप मेरिट की तीसरे पायदान में दो, पांचवें पायदान में चार, छठे में तीन, नवें पायदान में चार और दसवें में तीन विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। मेरिट में एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, शिरडी सांई, डीपीएस, केसीएम, जवाहर नवोदय, पीएमएस, सेंट मैरी, आर्यंस इंटरनेशनल के छात्र एवं छात्राओं ने जगह बनाई है।